5 से 20 मई तक बास्केटबॉल स्टेडियम में होगा आयोजन।
इंदौर : जस्ट कबड्डी लीग का आयोजन इंदौर के बास्केटबॉल स्टेडियम में किया जा रहा है। 5 से 20 मई 2023 तक खेली जाने वाली इस कबड्डी लीग में 8 टीमें भाग ले रहीं हैं। प्रतिदिन 3 मैच होंगे। पूरी स्पर्धा में कुल 45 मैच होंगे। विजेता टीम को दो लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
जस्ट कबड्डी लीग के अध्यक्ष सोहन सैनी, महासचिव रोशन शर्मा और निदेशक संगीत सोनी ने बताया कि एनजीओ द्वारा संचालित जस्ट कबड्डी लीग की शुरुआत 2016 में हरियाणा के जींद में हुई थी। इंदौर में कबड्डी लीग का यह 12 वा सीजन है।
इंदौर में कबड्डी लीग का आयोजन मप्र ओलिंपिक संघ, क्रीड़ा भारतीय और विक्रम स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से किया जा रहा है।
क्रीड़ा भारती के हरीश डागुर ने बताया कि कुछ टीमों से कई विदेशी खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे। कबड्डी लीग का शुभारंभ 5 मई को दोपहर साढ़े तीन होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मप्र ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला और मप्र कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष पिंटू जोशी इस दौरान अतिथि के बतौर मौजूद रहेंगे।
Related Posts
September 12, 2019 अगले बरस जल्दी आने के आग्रह के साथ बप्पा को दी गई विदाई इंदौर : 11 दिनों तक भक्तिभाव के साथ आराधना करने के बाद गुरुवार (12 सितंबर) को गणपति […]
February 24, 2022 सांवेर में सन्तश्री गाडगे महाराज की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
सांवेर : संतश्री गाडगे महाराज की 148 वी जयंती सांवेर में धूमधाम से मनाई गई।इस मौके पर […]
February 7, 2025 जोमेटो डिलीवरी बॉय पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : जोमेटो डिलीवरी बॉय के साथ रात के अंधेरे में हत्या के प्रयास की वारदात का पुलिस […]
April 17, 2020 हारा कोरोना : स्वस्थ्य होकर घरों को रवाना हुए 35 लोग.. इंदौर : कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों के उपचार के पश्चात स्वस्थ होकर उनके घर लौटने का […]
January 18, 2018 टीमव्यूअर सॉफ्टवेयर के माध्यम से आरोपी के कंप्यूटर का एक्सेस सुविधा ऑटो गैस इंदौर करता था टीमव्यूअर सॉफ्टवेयर आरोपी के कम्पुटर में डला हुआ था |
आरोपी का कंप्यूटर सुविधा ऑटो […]
April 2, 2025 दिव्यांग बेटी सीता का 13 अप्रैल को धूमधाम से होगा विवाह
इंदौर : बहुउद्देशीय सेवा समिति, कुंदन नगर, इंदौर में पिछले 18 वर्षों से रह रही दिव्यांग […]
July 24, 2021 मंत्री सिलावट ने की सांवेर में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा, सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के दिए निर्देश
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य […]