इंदौर : नगरीय निकाय निर्वाचन – 2022 के पहले चरण में हुए मतदान की गिनती शुरू हो गई है। इंदौर में महापौर पद के साथ सभी 85 वार्डों की मतगणना भी चल रही है।शुरुआती गणना में चुनिंदा वार्ड छोड़कर बीजेपी एकबार पुनः अपना परचम लहराती दिखाई दे रही है।
बीजेपी महापौर प्रत्याशी आगे।
ताजा रुझानों के अनुसार बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के संजय शुक्ला से करीब 57 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। हालांकि अधिकृत घोषणा अभी दो राउंड की ही हुई है, जिसमें बीजेपी के पुष्यमित्र भार्गव 7000 वोटों से आगे रहे।
डाक मतपत्रों में भी पिछड़ी कांग्रेस।
मतगणना में पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। बताया जाता है कि कुल 5337 वोट डाक से डले थे। इनमें बीजेपी के पुष्यमित्र भार्गव को लगभग 800 मतों की
बढ़त मिली।
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से कांग्रेस को 90 फीसदी से अधिक वोट।
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से कांग्रेस को भारी समर्थन मिला है। वहां 90 फीसदी से ज्यादा वोट कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला को मिलते नजर आ रहे हैं। बीजेपी को गिनती के वोट मिले हैं।
ज्यादातर वार्डों में भी बीजेपी आगे।
इंदौर के 85 वार्डों में से ज्यादातर पर बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वार्ड 22 में कांग्रेस के राजू भदौरिया बीजेपी के चंदू शिंदे से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के चिंटू चौकसे भी बढ़त बनाए हुए हैं।
Related Posts
April 13, 2020 कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सुनिश्चित हो जनभागीदारी.. # वैशाली व्यास #
इंदौर : देश में व्याप्त कोरोना महामारी के दुष्परिणामों व प्रकोप से […]
July 26, 2022 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ने ईडी के बोर्ड पर पोती कालिख, पुलिस ने कर दी धुनाई
इंदौर : नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी को दूसरी बार पूछताछ के लिए तलब […]
August 16, 2022 बीजेपी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने किया ध्वजारोहण
इंदौर : 76 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय […]
August 23, 2020 हार्डिया और चौहान को इंडिया इंटरनेशनल फोटोग्राफिक कॉउंसिल का सर्वोच्च सम्मान इंदौर : कैमरा क्लब ऑफ इंदौर के सचिव अखिल हार्डिया को इंडिया इंटरनेशनल फोटोग्राफिक काँसिल […]
June 17, 2021 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर की गई जब्त
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 2 आरोपी, पुलिस थाना रावजी […]
October 17, 2022 तीसरे और अंतिम दिन जत्रा में हजारों लोग पहुंचे,जमकर की खरीददारी,लिया व्यंजनों का स्वाद
आयोजक संस्था और स्वच्छता प्रेमी जनता ने पेश की जीरो वेस्ट जत्रा की अनूठी मिसाल।
अगले […]
December 7, 2022 गीता युद्ध के मैदान में भी संवाद का पक्षधर ग्रंथ है – स्वामी गोविंददेव गिरी
गीता जयंती महोत्सव में श्रद्धालुओं को हिंदुत्व की रक्षा की दिलाई गई शपथ।
इंदौर : […]