इंदौर : बीते कई दिनों से कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी चिंता का सबब बनीं हुई थी। पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से संक्रमण को नियंत्रित करने में सफलता मिल रही है। सोमवार 25 मई के जो आंकड़े स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए हैं, उनमें मुताबिक इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या करीब 5 फीसदी घट गई है। ये बड़ी राहत की खबर मानी जा सकती है।
39 नए संक्रमित मिले, 705 निगेटिव।
सोमवार की जो रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने जारी की है उसके अनुसार 404 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे। पेंडिंग सैम्पल जोड़कर कुल 756 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 705 निगेटिव पाए गए। 39 सैम्पल संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 12 सैम्पल सम्भवतः रिजेक्ट किए गए। हालांकि उनके बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। अगर बीते दिनों से तुलना की जाए तो संक्रमितों की संख्या में उल्लेखनीय कमीं आई है। आज दिनांक तक का आंकड़ा देखें तो कुल 30 हजार 677 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 3103 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं जो करीब 10 फीसदी हैं।
8 और मरीजों ने दी कोरोना को मात।
सोमवार को 8 और मरीज कोरोना से उबरकर घर के लिए रवाना हुए। इन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वाले योद्धाओं की तादाद बढ़कर 1484 हो गई है। 1503 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
एक और ने गंवाई जिंदगी।
सोमवार को कोरोना से लड़ते हुए एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। इसे मिलाकर अब तक 117 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
February 11, 2021 कांग्रेस किसे प्रत्याशी बनाती है, यह उसका अंदरूनी मामला, बीजेपी में चुनाव लड़ने योग्य कई नेता हैं- सिलावट
इंदौर : कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संजय शुक्ला को महापौर प्रत्याक्षी घोषित करने पर […]
May 14, 2021 कोरोना पीड़ित मीडियाकर्मियों का प्रदेश सरकार कराएगी इलाज, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार साथियों व उनके परिवार को बड़ी राहत दी […]
July 29, 2023 युवा महापंचायत के जरिए आदिवासी युवाओं को साधेगी कांग्रेस
नक्षत्र गार्डन में 30 जुलाई को होगा आदिवासी युवा महापंचायत का आयोजन।
पूर्व […]
May 27, 2020 कोरोना के खिलाफ जंग में मिली बड़ी कामयाबी, 50 फीसदी से ज्यादा मरीज हुए रिकवर..! इंदौर : कोरोना का संक्रमण इंदौर में थम नहीं रहा है पर सच ये भी है कि ठीक होने वाले […]
April 18, 2021 फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद के सौजन्य से प्राप्त ऑक्सीमेड मशीनें एमटीएच को दी गई
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद के सौजन्य से प्राप्त 10 […]
June 4, 2021 कोरोना वॉलेंटियर्स से सीएम शिवराज ने किया वर्चुअली संवाद, अनुभव साझा किए
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के कोरोना वॉलेंटियर्स के साथ वर्चुअली […]
December 1, 2024 मनी लांड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण पर केंद्रित यूरेशियन समूह की 41वी बैठक संपन्न
ईएजी ग्रुप के अध्यक्ष यूरी चिखानचिन ने बैठक के संबंध में दी विस्तृत जानकारी […]