इंदौर रियल एस्टेट ब्रोकर्स एसोसिएशन ने साधु – संतों के लिए आयोजित किया प्रोस्टेट जांच शिविर

  
Last Updated:  July 25, 2025 " 04:43 pm"

सेंट्रल लैब के सहयोग से सौ से अधिक साधु – संतों की जांच की गई।

विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने दी शिविर में सेवाएं।

शिविर के बाद महाप्रसाद का किया गया वितरण।

विशिष्टजनों ने रियल एस्टेट ब्रोकर्स एसो. के मानव सेवा प्रकल्प की सराहना की।

इंदौर : इंदौर रियल एस्टेट ब्रोकर्स एसोसिएशन अपने मानव सेवा प्रकल्प के तहत समय – समय पर सामाजिक गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। इसी कड़ी में एसोसिएशन द्वारा श्रावण माह के चलते साधु – संतों के लिए निःशुल्क प्रोस्टेट जांच शिविर का आयोजन शुक्रवार को सेंट्रल लैब के सहयोग से किया गया। कई विशिष्टजन और गणमान्य नागरिक भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

रियल एस्टेट ब्रोकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र जैन भटेवरा और सचिव पीयूष वाजपेयी ने बताया कि एयरपोर्ट रोड स्थित अखंड धाम आश्रम परिसर में संपन्न हुए इस शिविर में डॉ. रवींद्र पटेल डॉ. विजय छजलानी और डॉ. शरद डोसी ने अपनी सेवाएं दी। उन्होंने सौ से अधिक साधु – संतों की सेंट्रल लैब के सहयोग से प्रोस्टेट की निःशुल्क जांच की और उचित परामर्श दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ल और निरंजन सिंह चौहान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रतिनिधि अशोक चौहान चांदू नेता सहित कई विशिष्टजनों ने उपस्थित रहकर रियल एस्टेट ब्रोकर्स एसोसिएशन के मानव सेवा प्रकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है ‘ इस कहावत को यह संस्था चरितार्थ कर रही है। उन्होंने साधु – संतों के लिए प्रोस्टेट जांच शिविर आयोजित करने को पुण्य कार्य निरूपित किया।

रियल एस्टेट ब्रोकर्स एसो. के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा और कोषाध्यक्ष प्रकाश राठी ने बताया कि बीते सात वर्षों से संस्था द्वारा नियमित तौर पर मानव सेवा प्रकल्प के तहत जनसामान्य के लिए विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रोस्टेट शिविर के समापन के बाद महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया। बड़ी संख्या में साधु – संतों व संस्था सदस्यों ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *