निराकृत प्रकरणों में 26 लाख 28 हजार रूपये के अवार्ड पारित।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोगों में आयोजित “ग्राहक मध्यस्थता समाधान” सम्पन्न।
इंदौर : इंदौर संभाग में सम्पन्न हुए ग्राहक मध्यस्थता समाधान कार्यक्रम में आपसी सहमति से 31 प्रकरणों का निराकरण किया गया। निराकृत प्रकरणों में 26 लाख 28 हजार रूपये के अवार्ड पारित किए गए।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग इंदौर क्रमांक-1 के अध्यक्ष बलराज कुमार पालोदा ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक विरण मंत्रालय, नई दिल्ली के आदेश एवं निर्देशानुसार तथा मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग भोपाल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति शांतनु .एस. केमकर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य जिला उपभोक्ता आयोग क्रमांक-1 इंदौर में 16 एवं सम्बद्ध जिला आयोग धार में दो, जिला आयोग खण्डवा में दो, जिला आयोग मण्डलेश्वर में तीन, जिला आयोग बडवानी में एक एवं जिला आयोग बुरहानपुर में सात इस प्रकार कुल 31 प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामे के आधार पर किया गया। निराकृत प्रकरणों में कुल 26 लाख 28 हजार 728 रूपये के अवॉर्ड पारित किए गए।
Related Posts
September 12, 2022 प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए भगवान का सबसे बड़ा वरदान..
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को साकार करने की दिशा में अग्रसर है […]
July 29, 2022 5 अगस्त को होंगे माहेश्वरी सहकारी पेढ़ी के चुनाव,पार्षद लड्ढा सहित कई दिग्गज आजमा रहें किस्मत
इंदौर : माहेश्वरी सहकारी पेढ़ी मर्यादित के चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। पेढ़ी के […]
August 22, 2024 सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास होना जरूरी..
मप्र के हुनर व हस्तकला को देश - विदेश में प्रसिद्धि दिलाना है उद्देश्य..
स्टेट प्रेस […]
June 4, 2024 लोकसभा चुनाव के रुझानों से शेयर बाजार में आया भूचाल
सेंसेक्स 4 हजार प्वाइंट गिरा, निवेशकों को उठाना पड़ा भारी नुकसान।
अडानी समूह की […]
February 7, 2021 एक वर्ष से फरार चोरी का इनामी आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : कनाडिया पुलिस टीम ने चोरी के एक प्रकरण में 01 वर्ष से फरार चल रहे तीन हजार रुपए […]
April 12, 2021 अस्पतालों के अलावा अन्य कार्यों में इस्तेमाल किए जा रहे कई सिलेंडर नगर निगम ने किए जब्त
इंदौर : अस्पतालों मेंऑक्सीजन की कमी को देखते हुए नगर निगम ने अन्य कार्यो में ऑक्सीजन का […]
February 14, 2021 नए कृषि कानूनों को कक्काजी ने किसानों के लिए बताया विनाशकारी, सुप्रीम कोर्ट पर भी खड़े किए सवाल..!
इंदौर : दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन में किसान मजदूर महासंघ भी सक्रिय भागीदारी […]