इंदौर : बीजेपी के नगरीय निकाय चुनाव के प्रभारी, विधायक रमेश मेंदोला, चुनाव संचालक मधु वर्मा, सह संचालक प्रमोद टण्डन और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने संयुक्त बयान में कहा कि राजबाड़े पर मां अहिल्या प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस के नेताओं ने मगरमच्छ के आंसू बहाए हैं। उदयपूर में जिस प्रकार राजस्थान की कांग्रेसी सरकार की तुष्टिकरण की मानसिकता के चलते निर्दोष कन्हैया की बर्बर हत्या की गई है, गुरुवार को इंदौर में जिस प्रकार चुनावी लाभ के लिए कांग्रेस ने खुद को आंतकवाद का विरोधी बताया है। दरअसल, इस मानसिकता को प्रश्रय देने वाली ही कांग्रेस है।
कांग्रेस का वचन एवं दृष्टि पत्र झूठ के प्रचार का प्रयास है। कांग्रेस की विकास को लेकर कभी कोई दृष्टि ही नहीं रही, तो दृष्टि पत्र कैसे सही होगा। रही बात कांग्रेस की, उसने कभी 100 दिन में मंहगाई कम करने तथा 10 दिन में किसानों के सभी कर्ज माफ करने की घोषणा की थी, वह भी झूठ निकला था, उसी प्रकार इंदौर में कांग्रेस के महापौर के प्रत्याशी संजय शुक्ला का दृष्टि पत्र, प्रचार पाने का सस्ता प्रयास है। इंदौर की जनता कांग्रेस के मूल चरित्र को जानती है और समय आने पर वोट के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को विजय के साथ उत्तर देगी।
Related Posts
August 14, 2023 जीआरपी और इंदौर पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
महिला सुरक्षा एवं उनके सम्मान का ध्यान रखने के लिए किया प्रेरित।
इंदौर पुलिस की टीम […]
May 24, 2023 आसानी से बदले जा रहे दो हजार के नोट, कहीं नजर नहीं आई आपाधापी
नई दिल्ली : बैंक शाखाओं में दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। […]
December 20, 2022 वेंकटेश देवस्थान में मनाया जा रहा धनुर्मास उत्सव
वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में धनुर्मास महोत्सव में अलसुबह श्री वेंकटरमण गोविंदा श्री […]
December 24, 2020 गिरिराज की परिक्रमा कर की विश्व के कोरोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना
इंदौर : अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति इंदौर के तत्वावधान में मथुरा-वृंदावन की यात्रा पर […]
November 16, 2020 गीता भवन में मनाया गया अन्नकूट, श्रीनाथजी को अर्पित किए गए 56 भोग
इंदौर : गीता भवन में दीपावली के चलते भगवान श्रीनाथजी और अन्य देवी देवताओं को 56 भोग […]
February 11, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी पकड़े गए
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाले दो तस्कर, […]
September 12, 2020 इम्युनिटी बढाने वाले पेय ‘रियल फ्रूट पावर’ का संस्था आनंद गोष्ठी करेगी वितरण इंदौर : कोरोना से बचाव के लिए काढ़े के मुफ्त वितरण के बाद संस्था आनंद गोष्ठी 'स्वास्थ्य […]