एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

  
Last Updated:  August 21, 2022 " 05:05 pm"

स्पाइन सर्जरी के नवीनतम आयामों पर डाला गया प्रकाश, सर्जरी का किया गया लाइव डिमोंस्ट्रेशन।

इंदौर : शहर के एक होटल में चल रहे एंडो स्पाइन 360 अपडेट 2022 वर्कशॉप के दूसरे दिन रविवार को भी 100 से अधिक डेलीगेट्स ने शिरकत की।

सर्जरी की नई तकनीक के बारे में दी गई जानकारी।

पहले सेशन में मिनिमली इन्वेसिव सॉलिड स्क्रू फ़िक्सेशन एवं एंडो फ़्यूज़न की तकनीक के बारे में डॉक्टर महेशा (मेंगलोर) ने लाइव सर्जरी के ज़रिए जानकारी दी। यह तकनीक सेंट्रल इंडिया में पहली बार प्रदर्शित की गई है।

चेतन अवस्था में सर्जरी की बारीकियां बताई।

दूसरे सेशन में डॉक्टर प्रसाद पाटगाँवकर ने सायटिका और स्लिप डिस्क का इलाज दूरबीन से कारगर ढंग से किए जाने की नवीनतम तकनीक पर प्रकाश डाला।

तीसरे सेशन में डॉक्टर गिरीश दातार द्वारा एंडो PLIF सर्जरी की गयी। इस नवीनतम तकनीक से इलाज करने वाले सर्जन भारत में बहुत कम है।

इसके अलावा डॉक्टर वैभव गोयल ने ट्रांसफोरामिनल एंडोस्कोपिक सर्जरी के एंट्री प्वाइंट सिलेक्शन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

वर्कशॉप में राउंड टेबल के माध्यम से विभिन्न तकनीकि इंस्ट्रमेंट्स के बारे में भी जानकारी दी गयी।

सभी डेलीगेट्स को MP मेडिकल काउंसिल द्वारा 4 क्रेडिट पॉइंट के साथ पार्टिसिपेशन सर्टिफ़िकेट दिया गया।

इसके पूर्व वर्कशॉप के पहले दिन शनिवार को पांच सत्रों का आयोजन हुआ। इनमें से तीन सत्रों में एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी की विभिन्न तकनीकों पर चर्चा की गई। वर्कशॉप में दक्षिण कोरिया से डॉ. कांग टेक लिम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए व्याख्यान दिया। एक सत्र में इंटर्वेशनल पैन मैनेजमेंट पर चर्चा की गई।

एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर आयोजित इस दो दिवसीय वर्कशॉप में देशभर से आए आर्थोपिडिक, स्पाइन, न्यूरो सर्जन और पैन फिजिशियंस ने शिरकत की।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *