एक्टिवा भी की गई जब्त, शराब तस्कर गिरफ्तार।
अन्य स्थानों पर दी गई दबिश में भी हजारों रूपए मूल्य की अवैध शराब जब्त।
इंदौर : आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विभिन्न स्थानों पर दबिश देते हुए बड़ी मात्रा में अवैध देशी, विदेशी और हाथ भट्टी की शराब जब्त की गई
कुल 35 न्यायालयीन प्रकरणों में देशी शराब के 253 पाव, विदेशी शराब के 20 पाव, 80 बीयर की बोतल, 87 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 335 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया।
इसके अलावा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गश्त दौरान दिनांक 23/08/2023 को सूचना प्राप्त होने पर मीरासिंह उप निरीक्षक व्दारा अपनी टीम के साथ अहिरखेडी रोड पर घेराबंदी कर एक्टिवा वाहन क़मांक एम पी 09 यू डी 8020 को पकडा गया। वाहन पर रखी दो गत्ते की पेटियों को चेक करने पर देशी मदिरा मसाला कुल 100 पाव जब्त किए गए। एक्टिवा सवार आदतन शराब तस्कर अंकित पिता राजेंद्र मेहता उम्र 31 वर्ष, निवासी 788, उषा नगर इन्दौर को गिरफ्तार किया गया। सभी प्रकरणों में धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किए गए। जब्त शराब एवं दो वाहन का मूल्य 223750/- है।
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक मीरासिंह के अतिरिक्त प्रमोद शैठे,नन्दलाल कीर, परमजीत कौर आरक्षक एवं वाहन चालक अमित का अहम योगदान रहा।
Related Posts
May 6, 2024 बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी लालवानी का राऊ विधानसभा में किया गया भव्य स्वागत
ये देश के भविष्य का चुनाव है, नुक्कड़ सभा में बोले लालवानी।
इंदौर : लोकसभा चुनाव में […]
May 28, 2024 दिल्ली के बेबी केयर सेंटर का मालिक गिरफ्तार
सेंटर में भीषण आग लगने से 07 बच्चों की हुई थी मौत, 05 बच्चों का चल रहा है इलाज।
नई […]
November 19, 2023 स्ट्रॉन्ग रूम्स की सुरक्षा व निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
एसडीएम अजय भूषण शुक्ला कंट्रोल रूम के प्रभारी बनाए गए।
तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों […]
January 13, 2023 इंदौर में 30 जनवरी से प्रारंभ होगा खेलों का महाकुंभ
खेलों इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियां व्यापक स्तर पर जारी।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने की […]
May 4, 2021 मीडियाकर्मियों के लिए पहले डोज का विशेष वैक्सिनेशन शिविर 5 मई को
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब की पहल पर कलेक्टर मनीष सिंह ने शहर के फ्रंटलाइन वारियर मीडिया […]
March 4, 2021 देश के रहने लायक सबसे बेहतर शहरों में टॉप पर रहा बंगलुरू, इंदौर को मिला 9 वा स्थान
नई दिल्ली : देश में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रहने के लिए बेंगलुरू सबसे […]
May 16, 2025 सिंधु जल संधि पर रोक से घबराए पाकिस्तान ने लगाई निर्णय पर पुनर्विचार की गुहार
नई दिल्ली: भारत के साथ संघर्ष में भारी तबाही झेलने और सिंधु जल संधि पर भारत के रोक लगाए […]