एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे को एनआईए ने किया गिरफ्तार
Last Updated: March 14, 2021 " 04:12 pm"
इंदौर : उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित एंटीलिया आवास के पास विस्फोटकों से लदी एसयूवी मिलने के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वझे को लगभग 12 घंटे तक पूछताछ करने के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले ठाणे की अदालत ने सचिन वझे को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे को अदालत रविवार को अदालत में पेश करेगी। NIA का कहना है कि सचिन वझे को केस आरसी संख्या 01/2021/NIA/MUM के तहत आईपीसी की धारा 286, 465, 473, 506(2), 120 B और Explosive Substances Act 1908 की धारा 4(a)(b)(I) के तहत गिरफ्तार किया गया है।