इंदौर : जिले में कोविड वैक्सीनेशन अभियान हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शुक्रवार को एमवाय हॉस्पिटल पहुंचकर वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण केन्द्र में चल रही तैयारियों का अवलोकन किया तथा टीकाकरण से संबंधित प्रोटोकाल के पालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान उनके साथ एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित और एमवाय हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि इंदौर जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 16 जनवरी से किया जा रहा है। इसके लिये शहर के पांच शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों का चयन किया गया है, इनमें एमवाय हॉस्पिटल भी शामिल है। टीकाकरण के प्रथम चरण में स्वास्थ सेवा प्रदाताओं को कोविड वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। अभियान के सुचारू क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
Related Posts
October 7, 2023 नंदानगर में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न।
50 करोड से अधिक के विकास कार्यो की स्वीकृति।
वेस्ट […]
August 14, 2024 मातृ शक्ति की विशाल कावड़ यात्रा ने शहर के मध्य क्षेत्र को बनाया शिवमय
20 हजार महिलाओं ने विधायक गोलू शुक्ला के साथ भगवान शिव से की सुख, शांति और सदभाव की […]
April 5, 2023 जैन तीर्थ शिखरजी के टूर के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार
फेसबुक पर टूर संबंधी विज्ञापन देकर फरियादी से ठग लिए थे हजारों रूपए।
इंदौर : सम्मेद […]
August 15, 2022 महापौर पुष्यमित्र ने पिंक बस में किया सफर
इंदौर : महापौर एवं अटल इंदौर सिटी बस ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड के अध्यक्ष पुष्यमित्र […]
February 16, 2021 प्रत्येक बुधवार को जारी किए जाएंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र, कलेक्टर ने दिए निर्देश
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने दिव्यांगजनों की सहूलियत को देखते हुए प्रत्येक बुधवार का […]
July 25, 2021 नगर व ग्रामीण बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक माह के आखरी रविवार को किसी महत्वपूर्ण विषय […]
July 6, 2020 सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रणेता थे डॉ. मुखर्जी- मोघे इंदौर : भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पितृ पुरुष, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष […]