इंदौर : अमेरिका से अल्प प्रवास पर आई महिला का पर्स (डॉक्यूमेंट, कार्ड्स व डॉलर/नगदी रुपये सहित) इंदौर में ऑटो में छूट गए थे पर ऑटो चालक की ईमानदारी व थाना छोटी ग्वालटोली पुलिस की सजगता से, महिला का पर्स कुछ समय में ही वापस कर दिया गया।अप्रवासी महिला ने ऑटो चालक की ईमानदारी और इंदौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
दरअसल, दिनांक 26.02.2025 को ऑटो चालक सतीश सोलंकी द्वारा एक पर्स थाना छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी के पास जमा किया गया, जो उनके ऑटो में गलती से एक सवारी से छूट गया था।
थाना प्रभारी ने पर्स चेक किया तो उक्त पर्स में अमेरिका के दस्तावेज, बैंक ऑफ अमेरिका के कार्ड सहित डॉलर एवं नगद राशि किसी सुभोजीता चक्रवर्ती के थे। उन्होंने तत्काल पुलिस टीम को पर्स की मालिक संबंधित महिला की तलाश के लिए निर्दर्शित किया। तब थाना छोटी ग्वालटोली के स्टॉफ ने तत्परता के साथ पर्स मालिक महिला को ढूंढ निकाला। पुलिस ने अमेरिका के दस्तावेज, बैंक ऑफ अमेरिका कार्ड सहित डॉलर एवं नगद राशि रखा पर्स फरियादिया शिकागो अमेरिका निवासी सुभोजीता चक्रवर्ती को वापस किया। अमेरिका निवासी सुभोजिता चक्रवर्ती एवं उनके पति सुभीत ने ऑटो चालक की ईमानदारी और इंदौर पुलिस की तत्परता की तारीफ करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
Related Posts
February 8, 2020 अधिकारियों की नासमझी से परवान नहीं चढ़ पाया लता अलंकरण इंदौर : गुरुवार शाम शहर के बास्केटबॉल काम्प्लेक्स में लता मंगेशकर अलंकरण समारोह आयोजित […]
March 31, 2022 आईएमए ने डॉक्टरों के संरक्षण के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग की
इंदौर : राजस्थान के दौसा में अर्चना शर्मा नामक डॉक्टर द्वारा खुदकुशी किए जाने को लेकर […]
May 2, 2021 मुख्य मार्गों को बन्द करने से मरीज व यात्रियों को हो रही है परेशानी- बेग
इंदौर : पश्चिम क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की मनमानी के कारण आम जनता और मरीजों के साथ […]
March 21, 2025 29 मार्च को नेहरू स्टेडियम में होगा मालवा प्रांत के बजरंग दल कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण
50 हजार कार्यकर्ताओं का होगा जमावड़ा।
इंदौर में विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होकर […]
June 1, 2022 लोक कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों के बीच हुआ मालवा उत्सव का समापन
घूप कुडू ,लावणी, कोली, गरबा रास, कर्मा, कालबेलिया चकरी, भवाई, थाट्या नृत्य से सजा मालवा […]
November 10, 2019 ‘सुप्रीम’ फैसले से नफरत की राजनीति का अंत- कांग्रेस इंदौर : श्री राम जन्मभूमि पर आए सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से देश में एक दशक से चली आ […]
August 24, 2023 चंद्रयान – 3 की सफल लैंडिंग पर संघ प्रमुख ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
नागपुर : आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत ने चंद्रयान की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर […]