इंदौर : अमेरिका से अल्प प्रवास पर आई महिला का पर्स (डॉक्यूमेंट, कार्ड्स व डॉलर/नगदी रुपये सहित) इंदौर में ऑटो में छूट गए थे पर ऑटो चालक की ईमानदारी व थाना छोटी ग्वालटोली पुलिस की सजगता से, महिला का पर्स कुछ समय में ही वापस कर दिया गया।अप्रवासी महिला ने ऑटो चालक की ईमानदारी और इंदौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
दरअसल, दिनांक 26.02.2025 को ऑटो चालक सतीश सोलंकी द्वारा एक पर्स थाना छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी के पास जमा किया गया, जो उनके ऑटो में गलती से एक सवारी से छूट गया था।
थाना प्रभारी ने पर्स चेक किया तो उक्त पर्स में अमेरिका के दस्तावेज, बैंक ऑफ अमेरिका के कार्ड सहित डॉलर एवं नगद राशि किसी सुभोजीता चक्रवर्ती के थे। उन्होंने तत्काल पुलिस टीम को पर्स की मालिक संबंधित महिला की तलाश के लिए निर्दर्शित किया। तब थाना छोटी ग्वालटोली के स्टॉफ ने तत्परता के साथ पर्स मालिक महिला को ढूंढ निकाला। पुलिस ने अमेरिका के दस्तावेज, बैंक ऑफ अमेरिका कार्ड सहित डॉलर एवं नगद राशि रखा पर्स फरियादिया शिकागो अमेरिका निवासी सुभोजीता चक्रवर्ती को वापस किया। अमेरिका निवासी सुभोजिता चक्रवर्ती एवं उनके पति सुभीत ने ऑटो चालक की ईमानदारी और इंदौर पुलिस की तत्परता की तारीफ करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
Related Posts
August 10, 2022 जजमाव से प्रभावित इलाकों में पहुंचे महापौर,पानी की निकासी के प्रबंध करने के दिए निर्देश
इंदौर : बीते 24 घंटे में हुई 4 इंच बारिश ने शहर की सड़कों और निचली बस्तियों को तालाबों […]
February 6, 2020 दम्पत्ति पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को 6- 6 माह का कठोर कारावास इंदौर : पति- पत्नी पर चाकू से हमला किये जाने के 9 साल पुराने मामले में अदालत ने आरोपी को […]
August 20, 2022 बाल – गोपाल के जन्मोत्सव का देर रात तक छाया रहा उल्लास, मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी रहीं कतारें
इंदौर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व समूचे इंदौर शहर में भक्तिमय उल्लास के साथ मनाया […]
November 23, 2021 डॉयफ्रूट्स की फैक्ट्री और दुकान पर पुलिस और खाद्य विभाग का छापा, पिस्ता व बादाम कतरन में की जा रही थी मिलावट
इंदौर : ड्राय फ्रूट में मिलावट कर बिक्री करने वालों के खिलाफ़ क्राइम ब्रांच और खाद्य एवं […]
April 11, 2023 कार्यस्थल पर जाकर कामकाजी महिलाओं से भरवाए जा रहे लाडली बहना योजना के फॉर्म
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और पार्षद निरंजन सिंह चौहान ने की पहल।
पूर्व विधायक […]
September 12, 2020 अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का निधन बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का शनिवार सुबह निधन हो गया […]
July 5, 2021 6 जुलाई से फतेहाबाद रूट से चलेगी इंदौर- जोधपुर ट्रेन
इंदौर : कोरोना संक्रमण न्यूनतम स्तर पर पहुंचने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की संख्या […]