इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मल्हारगंज पुलिस की मदद से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग पाइंट लगाकर बाइक सवार दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के साथ उनसे बरामद थैलियों की तलाशी ली गई तो उनमें प्रतिबंधित नशीली दवाओं की 5 सौ से अधिक बॉटल बरामद हुई।
थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मो. शाहिद पिता मो. अज़ीज़ 40 वर्ष और मो. शरीफ पिता मो. यूसुफ 32 वर्ष निवासी देपालपुर बताए। आरोपी मो. शाहिद ने बताया कि वह खुद और उसके कईं साथी नशीली दवाओं का सेवन करते हैं। वह अन्य शहरों से तस्करी के जरिये प्रतिबंधित दवाओं की खेप बुलाकर नशे के शिकार लोगों को 2-3 गुना दामों पर बेच देता था। दूसरा आरोपी मो. शरीफ भी नशा करता है। वह 5 वी तक पढ़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वो कहाँ- कहाँ से प्रतिबंधित दवाइयां मंगवाते थे और किन लोगों को बेचते थे इस बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
November 17, 2024 नियमित दवाइयों के सेवन से मिर्गी पूरीतरह ठीक हो सकती है
गीता भवन में राष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर इंदौर मिर्गी विशेषज्ञ एसो. समिति का […]
April 28, 2024 पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भागवत कथा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर की गई पार्किंग […]
April 13, 2017 ज्योतिरादित्य सिंधिया एमपी के सीएम प्रोजेक्ट, मिला फ्री हैंड, बांटेंगे टिकट,दिल्ली में हुआ फैसला मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया अब कांग्रेस का […]
November 7, 2024 हमेशा से हिंदू समाज का अभिन्न अंग रहा है सिख समाज
इंदौर : भाजपा नेता गगनदीप सिंह भाटिया ने बयान जारी करते हुए कनाडा में हिंदू सभा मंदिर […]
November 7, 2021 संधारण कार्य और फ्लो मीटर लगाने के चलते लिया जाएगा शटडाउन, सोमवार को पश्चिमी क्षेत्र की टंकियां रहेंगी खाली
इंदौर : जिंसी चौराहे पर फ्लो मीटर लगाने के साथ-साथ सेकंड फेज की कई लाइनों के सुधार […]
December 12, 2017 मुंबई की तर्ज पर मिनी मुंबई में भी प्रोटेक्शन मनी के नाम पर गुंडों की धमकी शुरू… इंदौर। तेजी से बढ़ते इंदौर याने मिनी मुंबई पर अब मुंबई के फैशन के साथ साथ मुंबई की […]
July 31, 2020 लाखों रुपए के नकली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार इंदौर : पुलिस थाना आजाद नगर केवथाना प्रभारी मनीष डावर को क्षेत्र में नकली नोट चलाने वाले […]