इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने एमआईजी थाने के दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ 15 हजार रूपए रिश्वत लेने के मामले में कार्रवाई कर रही है, वहीं पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मिश्र ने दोनों रिश्वतखोर सिपाहियों को निलंबित करने का भरोसा दिया है।
दरअसल, एमआईजी थाने के पुलिसकर्मी श्याम जाट और नीरेंद्र दांगी एम आर 9 निवासी ऑटो डील व्यवसाई कमल टेटवाल को हेराफेरी के आरोप में थाने ले आए। जब ऑटो व्यवसाई की पत्नी थाने पहुंची तो दोनों पुलिसकर्मियों ने उसकी रिहाई के बदले 40 हजार रुपयों की मांग की। पहली किश्त के रूप में 15 हजार रुपए लेना तय हुआ। इसके बाद ऑटो डील व्यवसाई की पत्नी लोकायुक्त पुलिस के पास पहुंची और उन्हें समूचे घटनाक्रम से अवगत कराया। लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाकर ऑटो डील व्यवसाई की पत्नी को 15 हजार रुपए के साथ दोनों पुलिसकर्मियों के पास भेजा। पुलिसकर्मी जाट और दांगी शातिर निकले। वो महिला को थाने के पास स्थित गली में ले गए और उसके हाथों से गाड़ी की डिक्की में रिश्वत के रूपए रखवाकर फरार हो गए। हालांकि लोकायुक्त की टीम ने सीसीटीवी फुटेज सहित तमाम सबूत जुटाकर जमा कर दोनों रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है।
निलंबन के साथ होगी विभागीय जांच।
पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र तक जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने सिपाहियों को निलबित करने और विभागीय जांच करवाने की बात कही है।
Related Posts
October 3, 2022 स्टेडियम में पानी की बोतल भी नहीं ले जा सकेंगे दर्शक
इंदौर : शहर में मंगलवार, दिनांक 4 अक्टूबर 2022 को होलकर स्टेडियम में भारत और साउथ […]
November 2, 2020 सनराइजर्स के आगे पस्त हुई विराट सेना, मुम्बई ने दिल्ली को किया ध्वस्त
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। कोहली जीते […]
March 7, 2021 13 व 14 मार्च को होंगे गुजराती समाज के चुनाव, कोरोना प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन
इंदौर : बिचौली हप्सी एसडीएम मुनीष सिंह सिकरवार द्वारा कानून व्यवस्था एवं कोविड-19 को […]
January 2, 2024 वेदांत का दर्शन संस्कारों की विकृति को रोकता है..
संत-महापुरुषों के सदकर्मों की सुगंध कभी नष्ट नहींहोती, अखंड वेदांत संत सम्मेलन में संत […]
March 15, 2023 एमआईसी की बैठक में एक होटल पर लगाई पेनल्टी सहित अन्य विषयों पर किया विचार – विमर्श
इंदौर : बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में मेयर इन कौंसिल की बैठक आहूत […]
February 11, 2023 अपने ही घर से सोने – चांदी के जेवरात चुराने वाले आरोपी को हीरानगर पुलिस ने पकड़ा
इंदौर : अपने ही घर में चोरी करने वाला आरोपी को थाना हीरानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया […]
October 25, 2016 पाकिस्तान में मसूद अजहर समेत 5100 आतंकियों के बैंक खाते फ्रीज : PAK मीडिया
इस्लामाबाद. भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी और जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर का […]