इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई मीठी ईद, शहर काजी ने अदा कराई मुख्य नमाज

  
Last Updated:  May 4, 2022 " 01:14 pm"

इंदौर : मीठी ईद का पर्व इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में ईद की खासी रौनक नजर आई। मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने गले मिलकर एक – दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। इस मौके पर घर – घर में सिवइयां बनाई गई और घर – परिवार, नाते – रिश्तेदार, परिचित और पड़ोसियों के साथ उनका लुत्फ उठाया गया।

सदर बाजार ईदगाह में हुई मुख्य नमाज।

शहर में ईद की मुख्य नमाज सदर बाजार ईदगाह में अदा की गई। शहर काजी इशरत अली को सलवाडिया परिवार के सत्यनारायण सलवाड़िया सुसज्जित रथ में बिठाकर शहर काजी को उनके घर से सदर बाजार ईदगाह लेकर आए। सलवाडिया परिवार बीते 50 वर्षों से यह परंपरा निभा रहा है।
शहर काजी इशरत अली ने ईदगाह में मौजूद हजारों लोगों को ईद की नमाज अदा कराई। इस मौके पर देश – प्रदेश और शहर में अमन – चैन, एकता और भाईचारे की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद सभी लोगों ने शहर काजी और एक – दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की।

पानी को संरक्षित करें।

शहर काजी इशरत अली ने ईद के मौके पर दिए गए अपने संदेश में कहा कि इंदौर नवाचार में हमेशा आगे रहता है। शहर के हर बाशिंदे को पानी सहेजने के लिए आगे आना चाहिए। बारिश का पानी अपने घरों की छतों से जमीन में उतारने के उपाय करें। इससे भूजल स्तर बढ़ेगा। इसी के साथ पेड़ भी लगाएं , क्योंकि शहर में हरियाली कम हो गई है। उन्होंने बच्चों को शिक्षित करने पर भी जोर दिया।

दिग्विजय सिंह ने दी मुबारकबाद।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सदर बाजार ईदगाह पहुंचकर शहर काजी इशरत अली को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। उन्होंने तमाम मुस्लिम भाइयों को भी ईद की मुबारकबाद दी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *