इंदौर: संस्था हार्टफुलनेस तीन दिवसीय ‘ध्यानोत्सव’ का आयोजन अभय प्रशाल में करने जा रही है। 19 से 21 जुलाई तक चलनेवाले इस ध्यानोत्सव में ध्यान से तनाव दूर करने का तरीका सिखाया जाएगा।
आयोजक संस्था के पदाधिकारी राजेश रावेरकर, अविनाश करमरकर, पीसी शर्मा और निमेष पालीवाल ने पत्रकार वार्ता में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंदौर पुलिस और नगर निगम ध्यानोत्सव के आयोजन में सहभागी हैं। तीनों दिन दो सत्रों में ध्यानोत्सव होगा। सुबह का सत्र 8 से 9 बजे तक चलेगा जिसमें पुलिस, निगम कर्मी और अन्य विभागों के अधिकारी- कर्मचारी भाग लेंगे। शाम का सत्र 7.30 से 8.30 बजे तक होगा जिसमें आम जनता शिरकत कर सकेगी। आयोजकों के मुताबिक पूरा आयोजन निःशुल्क है। कोई भी अपना पंजीयन कराकर इसमें भाग ले सकता है। अभी तक दो हजार लोग अपना पंजीयन करा चुके हैं। पंजीयन के लिए मोबाइल न. 9993557140 और 9714761900 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
क्या है हार्टफुलनेस…?
हार्टफुलनेस यौगिक ध्यान की आधुनिक पद्धति है। इसे सहज मार्ग के नाम से भी जाना जाता है। यह पद्धति ध्यान के जरिये तनाव मुक्त होकर मानसिक शांति का अहसास कराती है। देश- विदेश में लाखों लोग ध्यान की इस विधि को अपनाकर शांत, स्वस्थ और आनंदमय जीवन जी रहे हैं।
Related Posts
November 7, 2018 दिवाली प्रभात में जादुई पेटी से निकले सुमधुर गीत इंदौर:दिवाली उमंग, उल्लास और खुशियों का पर्व है। रोशनाई के इस पर्व पर सुमधुर संगीत की […]
November 1, 2022 टीपीए और इंदौर सीए ब्रांच ने सीजीएसटी व एसजीएसटी के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह
इंदौर : आईसीएआई की इंदौर सीए ब्रांच और टीपीए (टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसो. ) इंदौर द्वारा […]
December 14, 2024 इंदौर में पदस्ध वनमंडलाधिकारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
नवरतन बाग स्थित सरकारी आवास में लगाई फांसी।
आत्महत्या के कारणों का फिलहाल नहीं हो […]
November 4, 2022 सफल होने के लिए अपने जीवन में पांच ‘डी’ का पालन करें छात्र
प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के बी टेक छात्रों को विशेषज्ञों ने दिए सफलता के […]
August 2, 2021 महाविद्यालयों और बीएड संस्थानों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
इंदौर : मध्यप्रदेश में 1264 शासकीय व निजी महाविद्यालय और 758 बीएड संस्थानों के लिए एक […]
December 2, 2021 मौसम का बिगड़ा मिजाज, बारिश के साथ ठंडी बयारों ने बढ़ाई ठिठुरन, वैवाहिक आयोजनों पर पड़ा असर
इंदौर : मौसम के बिगड़े मिजाज ने इंदौर सहित प्रदेश के बड़े हिस्से में लोगों की परेशानी बढ़ा […]
January 17, 2021 पहले दिन मप्र में तय लक्ष्य के 64 फीसदी लोगों को लगाई गई वैक्सीन
भोपाल : देश भर में पहले दिन कोरोना वैक्सीन को लेकर ख़ासा उत्साह देखने को मिला।हालांकि […]