इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पलिंग की तादाद तो बढा दी है लेकिन उसके अनुपात में टेस्टिंग क्षमता नहीं बढ़ाई है।नतीजे में पेंडिंग सैम्पल्स की संख्या फिर बढ़ने लगी है। अकेले शुक्रवार को ही 737 सैम्पल पेंडिंग रह गए। गुरुवार को 307 सैम्पल पेंडिंग थे। याने दो दिनों में ही 1044 सैम्पल पेंडिंग हो गए हैं। शुक्रवार को भी संक्रमित मामलों की संख्या सौ के पार रही।
120 नए संक्रमित पाए गए।
शुक्रवार 31 जुलाई को 2634 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। 1897 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें 1763 निगेटिव पाए गए जबकि 120 पॉजिटिव मिले। 6 रिपीट पॉजिटिव निकले और 8 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए। याने टेस्टिंग के साढ़े छह फीसदी से ज्यादा संक्रमित पाए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 138076 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें 7448 संक्रमित पाए गए।
1 और मरीज की मौत…
शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई।इसे मिलाकर अब तक कुल 312 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। मृत्यु दर की बात की जाए तो वह 4 फीसदी से ऊपर बनीं हुई है।
2 हजार के ऊपर पहुंची भर्ती मरीजों की संख्या।
शुक्रवार को मिले नए संक्रमितों के साथ कोविड अस्पतालों में भर्ती कोरोना के मरीजों की तादाद 2060 तक पहुंच गई है जो बढ़ते खतरे का संकेत है। शुक्रवार को 40 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए। इसके साथ कुल 5076 मरीज अब तक कोरोना संक्रमण से उबर कर ठीक हो चुके हैं।
Related Posts
- November 7, 2021 संधारण कार्य और फ्लो मीटर लगाने के चलते लिया जाएगा शटडाउन, सोमवार को पश्चिमी क्षेत्र की टंकियां रहेंगी खाली
इंदौर : जिंसी चौराहे पर फ्लो मीटर लगाने के साथ-साथ सेकंड फेज की कई लाइनों के सुधार […]
- December 10, 2022 महाशिवरात्रि पर उज्जैन में मनेगी शिव दिवाली
21लाख दीए जलाने का बनेगा विश्व रिकॉर्ड।
कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां करेंगी […]
- November 6, 2021 हत्या के प्रयास में फरार दो आरोपी रावजी बाजार पुलिस की गिरफ्त में आए
इंदौर : हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर रावजी बाजार पुलिस ने […]
- January 26, 2021 विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर किया गया माल्यार्पण, बीजेपी संगठन में उनके योगदान पर डाला गया प्रकाश
इंदौर : बीजेपी की स्थापना से लेकर उसे जन- जन से जोड़ने में अहम योगदान देनेवाली वरिष्ठ […]
- June 25, 2023 मराठी भाषा के उत्थान के लिए इंदौर में किए जा रहे प्रयासों में पूरा सहयोग करेंगे
इंदौर प्रवास पर आए महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री दीपक केसरकर ने दिलाया भरोसा।
शहर की […]
- January 23, 2023 निर्माणाधीन सीवरेज चेंबर में गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल
महापौर ने चेम्बर निर्माण के दौरान घटित घटना पर जताई गहरी संवदेना।
घटना की जांच कर […]
- April 20, 2021 जन सहयोग से निर्मित मप्र के सबसे बड़े कोविड केअर सेंटर का जल्द होगा शुभारम्भ, पहले चरण में 600 बिस्तरों की होगी व्यवस्था
इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुये मामलों को ध्यान में रखते हुए मरीजों के लिए पर्याप्त […]