विधायक मालिनी गौड़ और कलेक्टर मनीष सिंह ने किया शुभारंभ।
शिविर में विभिन्न बीमारियों के इलाज और जाँच की नि:शुल्क व्यवस्था रही।
बड़ी संख्या में बोहरा समाज के लोगों ने लिया शिविर का लाभ।
इंदौर : जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग और बोहरा समाज के सहयोग से सैफी मस्जिद सैफी नगर में दो दिवसीय विशाल स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का शुभारंभ शनिवार को विधायक मालिनी गौड़ और कलेक्टर मनीष सिंह ने किया। शिविर में विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण, इलाज और जाँच की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। शिविर में पहले दिन बड़ी संख्या में बोहरा समाज के लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण लाभ व जांचें करवाई। शिविर में स्त्री रोग, शिशु रोग, हृदय रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग आदि बीमारियों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था भी की गई है। शिविर स्थल पर मरीजों के लिए लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर आदि पैथोलॉजी जांच की सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। नेत्र रोगियों के आंखों की जांच भी शिविर में की जा रही है।
कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.के. गोयल, खुजेमा बादशाह, खुजेमा पेटीवाला, सादिक आजाद, हैदर भाई महुवाला, हुजैफा शकूरवाला, जोहर भाई, ताहिर भाई आदि उपस्थित थे।
दो दिवसीय इस शिविर में पहले दिन 500 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर रविवार को भी जारी रहेगा।
Related Posts
December 12, 2021 प्रदेशभर में बीजेपी ने मण्डल स्तर पर किया बैठकों का आयोजन, वक्ताओं ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की दी जानकारी
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर के 28 मंडलों सहित प्रदेश के 1070 मंडलों में एक ही दिन […]
April 15, 2020 एक कैनवास 21 पेंटिंग्स, शीर्षक ‘कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा’ इंदौर : लॉकडाउन की अवधि में घर में रहकर भी हम अपनी रुचि, अपने शौक, अपने हुनर को जारी […]
July 27, 2017 उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर : क्यों खुलता है सिर्फ साल में एक दिन हिंदू धर्म में सदियों से नागों की पूजा करने की परंपरा रही है। हिंदू परंपरा में नागों को […]
December 21, 2020 21 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को नहीं मिलेगा पब और बार में प्रवेश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
शर्तों का उल्लंघन करने पर लायसेंस निरस्त करने के साथ पब ,बार सील होंगे।
कलेक्टर ने […]
December 13, 2021 मूल्यों को प्रतिस्थापित करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। मीडिया परिसंवाद में बोले वक्ता
समाज में नैतिक गिरावट के लिए मीडिया को दोष देना गलत है। उदारीकरण के साथ मीडिया में भी […]
August 23, 2022 नगर निगम ने बिचौली मर्दाना स्थित तीन व्यावसायिक संस्थान किए सील
निगम की अनुमति के विपरित निर्माण करने का है मामला।
इंदौर : नगर निगम के अमले ने […]
April 19, 2021 पुलिस मुख्यालय में कोरोना की दस्तक, कई अधिकारी हुए संक्रमित
भोपाल : पुलिस मुख्यालय भोपाल में कई वरिष्ठ अधिकारी संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया […]