इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की मनुआभान टेकरी पर स्थापित महारानी पद्मावती की प्रतिमा का अनावरण किया। केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और महाराणा प्रताप के वंशज महाराज कुमार डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी इस दौरान मौजूद थे।
महारानी पद्मावती के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारतीय शौर्य एवं पराक्रम की प्रतीक महारानी पद्मावती की प्रतिमा स्थापना से एक संकल्प पूरा हुआ है। महारानी पद्मावती ने अपने स्वाभिमान और देश के गौरव की रक्षा के लिए स्वयं को अग्नि में समर्पित कर दिया। उनकी मूर्ति स्थापित करने के साथ ही इस स्थल को विकसित किया जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी महारानी के संघर्ष से प्रेरणा ले सकें और अपनी धर्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों को न भूलें। महारानी पद्मावती की मूर्ति का प्रारूप एल.एन. भावसार द्वारा तैयार किया गया और मूर्तिकार प्रभात राय हैं।
प्रतिमा अनावरण समारोह में सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और नागरिकगण उपस्थित थे।
Related Posts
August 31, 2020 युवक की हत्या करने वाले पिता- पुत्र गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद इंदौर : परदेशीपुरा क्षेत्र में आकाश श्रीवास की हत्या करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को थाना […]
January 28, 2022 पदोन्नति में आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गेंद केंद्र के पाले में डाली
नई दिल्ली : अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को सरकारी नौकरियों में […]
June 8, 2022 पार्किंग से मोटरसाइकिल चुराने वाला आरोपी पकड़ाया
इंदौर : MYH पार्किग से मोटर साईकिल चुराने वाला शातिर चोर, पुलिस थाना संयोगितागंज की […]
April 1, 2019 फेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े सैकड़ों पेज हटाए नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फ़ेसबुक ने भारत में आम चुनाव के पहले चरण से ठीक […]
December 13, 2021 विवाह समारोह में घुसकर जेवरात उड़ाने वाला बदमाश पकड़ाया, लाखों के आभूषण बरामद
इंदौर : मैरिज गार्डन से ज्वैलरी चुराने वाला बदमाश तेजाजीनगर पुलिस की गिरफ्त में आया है। […]
May 27, 2021 इंदौर- भोपाल सहित 7 जिलों में फिलहाल नहीं मिलेगी कर्फ्यू से राहत
इंदौर : 1 जून से कर्फ्यू खुलने का इंतजार कर रहे इंदौर व भोपाल के रहवासियों के लिए बुरी […]
March 15, 2017 शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल:सेंसेक्स 600,निफ्टी में 188 अंकों की बढ़त नई दिल्ली।पांच राज्यों के चुनाव नतीजों में बीजेपी के अच्छे प्रदर्शन का असर मंगलवार को […]