भोपाल : रेलवे अब उन यात्रियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करेगा जो रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन नहीं करेंगे। यदि कोई यात्री ट्रेन या स्टेशन पर मास्क नहीं पहनता, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करता या कोविड-19 संक्रमित होने या सैंपल देने के बाद रिपोर्ट आने के पहले ट्रेन में यात्रा करता पाया जाए तो उसके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई होगी। इसके तहत 5 साल की सजा का प्रावधान है।
थूकने पर भी लगेगा जुर्माना।
यदि कोई यात्री स्टेशन, ट्रेन के अंदर थूकता पाया जाता है और कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी निर्देशों का पालन नहीं करता मिलता तो उसके खिलाफ रेलवे एक्ट-1989 की धारा-153 के तहत जुर्माने या सजा का प्रावधान होगा।
जनहानि व संपत्ति के केस होते हैं दर्ज।
रेलवे एक्ट-1989 के तहत आने वाली धारा-153 में ऐसी सजा दी जा सकेगी। इस धारा में जनहानि व रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले दर्ज होते हैं। अब कोविड गाइडलाइन का पालन न करने वाले यात्री पर इसी धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है।
Related Posts
January 19, 2017 यूपी के एटा में ट्रक और स्कूल बस में भिड़ंत, 25 बच्चों की मौत उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 25 […]
June 26, 2020 इंदौर में कोरोना के 36 नए मरीजों की पुष्टि, 3 की मौत इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार इंदौर में धीमी जरूर हुई है पर इतनी भी नहीं कि हम उसके […]
February 20, 2022 क्रांतिकारी मिसिर के जीवन पर लिखे गए भोजपुरी उपन्यास का विमोचन
इन्दौर : छपरा के समीप के रहने वाले महेंद्र मिसिर एक ऐसे क्रांतिकारी थे, जिनके बारे में […]
July 29, 2025 ममलेश्वर मंदिर परिसर में विकास कार्यों की बनेगी डीपीआर
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के माध्यम से तैयार होगी रिपोर्ट।
श्री ममलेश्वर मंदिर […]
July 24, 2023 कुलविंदर गिल का इंदौर प्रेस क्लब ने किया सम्मान
भारतीय बास्केटबॉल महासंघ के महासचिव चुने जाने पर किया सम्मान।
अपर पुलिस आयुक्त मनीष […]
July 7, 2024 देरी से दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारियों पर गिरी गाज
330 कर्मचारियों का दिन का वेतन काटने के दिए गए निर्देश।
इंदौर : कलेक्टर कार्यालय में […]
October 17, 2023 सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संघ की बैठक में चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ते को लेकर दी गई उपयोगी जानकारी
इंदौर : सेवा निवृत्त रेल्वे कर्मचारी संघ,इंदौर की मासिक बैठक हाल ही में आयोजित की गई। […]