आरोपी महिला मित्र गिरफ्तार, चुराए गए 06 लाख रुपए बरामद।
इंदौर : ठेकेदार की कथित गर्लफ्रेंड ही चोर निकली। ठेकेदार का रुपयों से भरा बैग लेकर भागी आरोपी गर्लफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ये था पूरा मामला :-
उज्जैन का रहने वाला ठेकेदार अपनी दोस्त तमन्ना के साथ इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र की एक होटल में रुका था। सुबह-सुबह जब उसकी नींद खुली तो तमन्ना रूम में नहीं दिखी। 06 लाख रुपये से भरा बैग भी कमरे से गायब था। इस पर उसने महिला पर चोरी की आशंका जताते हुए लसूडिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।उससे छह लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं।
डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि फरियादी हरीश कुमार निवासी उज्जैन कंसट्रक्शन का कारोबार करता है।छह लाख रुपये लेकर वह बुधवार को अपनी महिला दोस्त तमन्ना के साथ निपानिया स्थित रामादा होटल में रुका था। सुबह जब उठा तो रुपयों का बैग गायब था और तमन्ना भी नहीं थी। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से तमन्ना की तलाश शुरू की तो वह महालक्ष्मी नगर में मिली। उसने पूछताछ में बताया कि रुपये देखकर मन में लालच आ गया था, इसलिए लेकर घर आ गई। आरोपी महिला ने ये रुपये मकान के पास झाड़ियों में छिपा दिए थे। रुपए पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। आरोपी महिला से पुलिस आगे पूछताछ कर रही है।
Related Posts
July 9, 2020 समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं सरकार की योजनाओं का लाभ- रणदिवे इंदौर : गुरुवार को बीजेपी कार्यालय पर कुशवाह समाज के पदाधिकारियों ने भाजपा नगर अध्यक्ष […]
November 27, 2020 कुमावत और दुबे को बनाया गया बीजेपी मंडल प्रशिक्षण वर्ग का प्रभारी
इंदौर : बीजेपी संगठन द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक 29 नवम्बर से 15 दिसम्बर के बीच सभी […]
September 30, 2021 राशन की दुकान का चांवल खरीदकर मिलों को बेचनेवाले दो आरोपी पकड़ाए, मिल मालिक, मैनेजर सहित 8 पर प्रकरण दर्ज
इंदौर : राशन माफिया के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने खाद्य विभाग एवं थाना आजाद नगर पुलिस के […]
August 19, 2023 तेलंगाना एक्सप्रेस में लगी आग से मचा हड़कंप
पांढुर्ना स्टेशन के समीप लगी आग।
आग पर शीघ्र पाया गया काबू, जानमाल की नहीं हुई […]
October 16, 2022 अपने राजनीतिक गुरु पटवा का सपना पूरा करेंगे शिवराज सिंह
मप्र बनेगा देश का पहला राज्य,अमित शाह करेंगे मेडिकल कॉलेजों में हिंदी पाठ्यक्रम का […]
February 18, 2024 लाखों लोगों के बलिदान का परिणाम है अयोध्या का श्रीराम मंदिर
सामाजिक समरसता से ही राम राज्य का निर्माण संभव।
त्वरित न्याय के लिए न्यायिक व्यवस्था […]
December 5, 2020 रेवती रेंज स्थित सन्त निवास को ध्वस्त किए जाने से समाज जनों में छाया रोष
इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के जिस संत निवास में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने सात […]