इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान
छत्रीबाग में श्री गुरूपूर्णिमा महोत्सव बुधवार 13 जुलाई को धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रातः 8 30 बजे से ही नागोरिया पिठाधिपति स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का गुरु चरण पूजन करने इंदौर के साथ ही देश भर से पधारे श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं की लंबी कतार इस दौरान लगी रही।भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करने के साथ स्वामीजी उनके घर – परिवार में खुशहाली की कामना भी व्यक्त कर रहे थे। इस मौके पर भजन गायक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दे रहे थे। देवस्थान के पुजारी और पाठशाला के विद्यार्थियों ने भी स्वामीजी का चरण पूजन किया। देवस्थान की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी।
इस अवसर पर स्वामीजी महाराज द्वारा पूर्व आचार्यो के चित्रपट का पूजन भी किया गया।
चरण पूजन का सिलसिला दोपहर 3 बजे तक चला। उसके बाद शाम 6 बजे पुनः शुरू हुआ चरण पूजन का क्रम रात को श्रद्धालुओं के आगमन तक जारी रहेगा।
Related Posts
August 30, 2023 बीजेपी नगर अध्यक्ष ने गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की कटौती करने पर पीएम मोदी का जताया आभार
उज्ज्वला योजना के सिलेंडर पर मिलेगी 400 रुपए की सब्सिडी।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी […]
May 3, 2024 सीईजीआर के एडुप्रिन्योर ऑफ द ईयर 2024 पुरस्कार से सम्मानित किए गए हिमांशु जैन
इंदौर : प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के डायरेक्टर हिमांशु जैन को शिक्षा,कौशल विकास और […]
October 20, 2020 कमलनाथ के खिलाफ एससी- एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कराएगी इमरती देवी
इंदौर : शिवराज कैबिनेट की मंत्री इमरती देवी ने कहा है कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने डबरा में […]
May 5, 2021 रेमडेसिविर की कालाबाजारी करनेवाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 इंजेक्शन बरामद
इंदौर : रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लेक मार्केटिंग करने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
September 2, 2024 देश को खाद्यान्न संकट से उबारने और सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए शास्त्री जी ने दिया था जय जवान, जय किसान का नारा
इंदौर : लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के पूर्व निदेशक संजीव चोपड़ा ने […]
May 19, 2024 प्लास्टिक वेस्ट का प्रबंधन नगर निगम की प्राथमिकता : निगमायुक्त
नई तकनीक देखने दिल्ली जाएंगे अधिकारी।
इंदौर : देश में स्वच्छता के लिए लगातार 7 बार […]
October 8, 2024 बड़ौदा – सूरत की तर्ज पर होगा कुमेडी में नवनिर्मित आईएसबीटी का संचालन
इंदौर : प्राधिकरण ने नायतामूंडला के अलावा एमआर-10 स्थित कुमेर्डी में मध्य भारत का सबसे […]