पत्रकार वार्ता में बोले कमलनाथ हार की करेंगे समीक्षा, विपक्ष का दायित्व मजबूती से निभाएंगे।
भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। पत्रकार वार्ता में मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी उपस्थित थे।
कमलनाथ ने हार स्वीकार की।
कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता का फैसला उन्हें स्वीकार है। हमें विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी दी गई है और हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। मध्य प्रदेश के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो, हमारे किसानों को खुशहाली मिले।
मैं भारतीय जनता पार्टी को बधाई देता हूं। मुझे आशा है कि जनता ने उनके ऊपर जो विश्वास दिखाया है, वे उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
आप सबको याद होगा कि मैंने कभी सीटों की घोषणा नहीं की। मैंने हमेशा यही कहा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास है और आज भी मैं यही कहूंगा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास है।
हार की समीक्षा करेंगे।
कमलनाथ ने कहा कि मैं सभी हारे हुए प्रत्याशी और जीते हुए विधायकों के साथ इस बात की समीक्षा करूंगा कि आखिर वह क्या वजह रही जो हम अपनी बात मध्य प्रदेश के मतदाता को समझा नहीं सके।
Related Posts
January 13, 2021 सांसद और संभागायुक्त ने पूजन कर जिलों के लिए रवाना की कोरोना वैक्सीन की खेप
इंदौर : 13 बक्सों में पुणे से इंदौर आए कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' के 1 लाख 52 हजार डोज […]
March 25, 2017 बीजापुर – बीजापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता… 3 हार्ड कोर नक्सली गिरफ्तार...गिरफ़्तार नक्सलीयों की सुचना पर मिला एक बारह बोर बन्दुक , 3 […]
April 12, 2020 6 और इंदौरी बाशिंदों ने कोरोना को दी मात। अभी तक 35 प्राप्त कर चुके हैं कोरोना पर विजय इंदौर : संकट कितना भी बड़ा क्यों न हो, मुसीबत कितनी भी विकराल क्यों न हो, हौंसले, जज्बे […]
August 10, 2023 मातृभाषा काव्य उत्सव में गूंजे आजादी के तराने
इंदौर : मातृभाषा,अनवरत एवं इन्दौर टॉक ने मनाया आज़ादी उत्सव। इन्दौर : कवि सम्मेलन […]
August 9, 2021 मप्र व इंदौर में नियंत्रण में है कोरोना संक्रमण, केवल 2 नए मामले आए सामने
इंदौर : केरल सहित देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राहत […]
February 4, 2022 पोलोग्राउंड क्षेत्र में हुए हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध वसूली और रंगदारी का था विवाद
इंदौर : पुलिस थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का खुलासा हो गया है। पुलिस ने 20 […]
April 3, 2025 05G डाउनलोड स्पीड में जियो रहा सबसे आगे
258 एमबीपीएस रही जियो की औसत 5जी स्पीड।
एयरटेल 205 एमबीपीएस 5जी स्पीड के साथ दूसरे […]