इंदौर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट के माध्यम से 1 करोड़ पौधे रोपने की योजना बनाई है। इसी के साथ आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर परिषद के कार्यकर्ता 2 लाख गांवों में जाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। संगठन को मजबूती देने के लिए एबीवीपी सितंबर माह में ‘सेल्फी विथ कैंपस यूनिट’ अभियान भी चलाएगी।
यह जानकारी एबीवीपी के मालवा प्रांत मंत्री घनश्याम सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक मई के अंतिम सप्ताह में शिमला में आयोजित की गई थी। बैठक में बीते वर्ष के कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी वर्ष के कार्यों की रूपरेखा भी बनाई गई। उसी के तहत उपरोक्त निर्णय लिए गए।
देशभर के रक्तदाताओं की बनाएंगे सूची।
मालवा प्रांत मंत्री श्री चौहान ने बताया कि एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में देशभर के रक्तदाताओं की सूची बनाने और संगठन के मुखपत्र ‘छात्रशक्ति’ के पंजीकृत सदस्यों की संख्या बढ़ाकर एक लाख करने का लक्ष्य भी तय किया गया है।
श्री चौहान के मुताबिक एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की अगली बैठक 6 – 7 अगस्त को ओडिशा में रखी गई है, वहीं राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 27 नवंबर 2022 तक जयपुर में होगा।
Related Posts
January 28, 2022 मौजूदा कोरोना प्रतिबंधों को केंद्र सरकार ने 28 फरवरी तक बढाया
नई दिल्ली : कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलो को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश में […]
August 30, 2021 अवनि के बाद सुमित ने पैरा ओलिम्पिक में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड, भाला फेंक में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए जीता गोल्ड मैडल
टोक्यो : पैरा ओलिंपिंक खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शूटिंग में अवनि लेखरा […]
July 2, 2023 स्वयं को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखें, व्यावहारिक ज्ञान भी हासिल करें : कलेक्टर इलैया राजा टी
काबिलियत को सलाम
प्रतिभा, महत्वाकांक्षा और कमिटमेंट दिलाती है सफलता- […]
January 20, 2022 शहीद लाला हुकमचंद फकीरचंद जैन के बलिदान दिवस पर किया गया नमन
इंदौर : शहीद लाला हुकमचंद फकीरचंद जैन के 164 वें बलिदान दिवस पर सांसद शंकर लालवानी ने […]
July 30, 2021 युवा राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल का सड़क दुर्घटना में निधन, सीएम शिवराज ने जताया शोक
इंदौर : मध्यप्रदेश के धार जिले में सड़क हादसे में युवा राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल […]
January 26, 2022 कनाड़िया पुलिस ने इनामी बदमाश को पकड़ा, कई मामलों में था फरार
इंदौर : 5000 हजार रुपये का ईनामी बदमाश अवैध हथियार सहित, पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त […]
April 13, 2021 फल, सब्जी, किराना दुकानें अब शाम 4 बजे तक खुली रह सकेंगी
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह द्वारा इंदौर जिले में कोरोना के मद्देनजर […]