इंदौर व महू जनपद में बीजेपी का परचम लहराया

  
Last Updated:  July 28, 2022 " 12:19 pm"

कांग्रेस के हिस्से में आया इंदौर जनपद का उपाध्यक्ष का पद।

इंदौर : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के संपन्न होने के बाद बुधवार को इंदौर जिले के जनपद पंचायत इंदौर एवं महू के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव संपन्न कराए गए।

इंदौर जनपद में कांग्रेस ने गंवाया अध्यक्ष पद।

मिली जानकारी अनुसार इंदौर जनपद के अध्यक्ष पद पर बीजेपी के विश्वजीत सिंह (कान्हा पटेल) पिता शंकरसिंह सिसोदिया निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस की सरला नरेंद्र सिंह मंडलोई को पराजित किया। कांग्रेस के पास 13 और बीजेपी के पास 12 सीट थी, बावजूद इसके अध्यक्ष पद बीजेपी के खाते में गया। कांग्रेस के दो पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की। बीजेपी के विश्वजीत को 14 और कांग्रेस की सरला मंडलोई को 11 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद जरूर कांग्रेस के खाते में गया। उसके सुभाष पिता बद्रीलाल चौधरी जनपद पंचायत इन्दौर के लिए उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने बीजेपी के रामस्वरूप गेहलोद को एक वोट से हराया।

महू जनपद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष दोनों बीजेपी के।

इसी तरह जनपद पंचायत महू के अध्यक्ष पद पर बीजेपी के सरदार मालवीय पिता मांगीलाल मालवीय और उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी के ही बीरबल पिता जग्गू निर्वाचित घोषित किए गए। कांग्रेस के हाथ यहां कुछ नहीं लगा।

प्रदेश में भी बीजेपी के जनपद अध्यक्ष ज्यादा बने।

समूचे मप्र में बीजेपी के जनपद अध्यक्ष ज्यादा चुने गए। बताया जाता है कि बुधवार को कुल 170 जनपद अध्यक्षों के चुनाव संपन्न हुए। इनमें बीजेपी को 121में अपना अध्यक्ष निर्वाचित करवाने में सफलता मिली। कांग्रेस को 43 जनपद अध्यक्ष बनवाने में कामयाबी मिली। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को 02 और निर्दलियों को 4 जनपदों के अध्यक्ष पद हासिल हुए।

कांग्रेस का दावा, उसके 89 जनपद अध्यक्ष बने।

उधर कांग्रेस का दावा है कि 170 में से 89 जनपद अध्यक्ष उसके निर्वाचित हुए हैं। बीजेपी गलत दावा कर रही है और कांग्रेस के जीते जनपद अध्यक्षों को भी अपना बता रही है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *