इंदौर : नाबालिग बालिका को बहला- फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी को गौतमपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को तेलंगाना से पकड़कर लाया गया।
ये था मामला।
गौतमपुरा निवासी फरियादी (अपहृता के पिता) ने दिनांक 15/03/2021 को थाना गौतमपुरा जिला इंदौर पर रिपोर्ट की थी कि दिनांक 15/03/21 को उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की घर से स्कूल जाने का कहकर गई थी जो वापस नही आई है, कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिस पर से थाना गौतमपुरा में अपराध क्रमांक – 38/21 धारा 363,366 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी किरण पिता बानइया निवासी ग्राम तंदूर, आईबी तहसील कागज नगर जिला मंचरियल तेलंगाना का रहने वाला है। वह नाबालिग लड़की को महाराष्ट्र के चन्द्रपुर ले गया है। गौतमपुरा पुलिस ने वहां से अपहृता लड़की को बीते अप्रैल माह में बरामद कर लिया था। तब आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पर इस बार उसे उसके तेलंगाना के ग्राम तंदूर स्थित घर से गौतमपुरा पुलिस ने जाकर पकड़ लिया। आरोपी को इंदौर लाकर अदालत में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Related Posts
July 31, 2022 इंदौर में आया 2.9 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं
इंदौर : देश के भूकंप प्रवण क्षेत्रों में अब इंदौर भी शामिल हो गया है। शनिवार सुबह करीब […]
January 2, 2022 मनभावन नृत्य प्रस्तुतियों के साथ अंजाम तक पहुंचा मालवा उत्सव
इंदौर : मालवा उत्सव का आगाज जिस भव्य अंदाज में हुआ था, समापन भी उसी भव्यता के साथ हुआ। […]
November 1, 2022 इंदौर में पाए गए एक लाख 33 हजार से अधिक पात्र हितग्राही
प्रदेश सरकार की चिन्हांकित 38 योजनाओं का मिल सकेगा लाभ।
इंदौर : प्रदेश सरकार की […]
November 25, 2020 एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में बड़ा बदलाव, सप्लीमेंट्री का प्रावधान खत्म, परीक्षा देने का मिलेगा दूसरा मौका
भोपाल : एमपी में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। […]
October 7, 2022 रेस्टोरेंट संचालक को अगवा कर 25 लाख रुपए फिरौती मांग रहे बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : रेस्टोरेंट संचालक का अपहरण कर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगने की घटना का चंद घण्टो […]
February 12, 2025 राष्ट्रीय खेलों में मप्र के खिलाड़ियों ने जीते कुल 62 पदक
नेशनल गेम्स के विजेताओं को एमपी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विधायक रमेश मेंदोला ने किया […]
July 25, 2023 श्रवण के तीसरे सोमवार को साढ़े तीन लाख लोगों ने किए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन
उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह के तीसरे सोमवार को लगभग 03 लाख 50 हज़ार […]