भोपाल : मप्र में खंडवा लोकसभा और जोबट, पृथ्वीपुर व रैगांव विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार 30 अक्टूबर को वोट डाले गए। शाम 7 बजे मतदान समाप्त हुआ। सबसे ज्यादा मतदान पृथ्वीपुर में 78.14 फीसदी हुआ। सबसे कम मतदान जोबट में 53.30 फीसदी दर्ज किया गया। रैगांव में 69.01 प्रतिशत वोटिंग होने की खबर है जबकि खंडवा लोकसभा सीट औसत 63.88 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान के अंतिम आंकड़े में कुछ फेरबदल हो सकता है। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। ईवीएम में बंद कुल 48 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 2 नवम्बर को मतगणना के बाद होगा।
एग्जिट पोल में 50- 50 ।
एक बड़े अखबार और अन्य मीडिया संस्थानों के मतदान के बाद कराए गए एग्जिट पोल में खंडवा लोकसभा सीट पर बीजेपी की जीत की संभावना है। विधानसभा की 3 सीटों में से 2 पर कांग्रेस और 1 पर बीजेपी की स्थिति मजबूत बताई गई है।
Related Posts
March 20, 2017 अब एक हुए आइडिया और वोडाफोन, बनेंगे देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी नई दिल्ली।टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो के आने के बाद कंपनियों के बीच ग्राहकों को […]
March 23, 2017 बाबरी विध्वंस मामले में सुनवाई दो सप्ताह टली
उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विवादित ढांचे को ढहाये जाने के मामले की […]
June 9, 2022 स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में निर्वाचन से जुड़े नियमों की दी गई जानकारी
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को नगरीय […]
January 17, 2019 2019 की पहली हिट फिल्म बनी ‘ उरी ‘ मुम्बई: बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फ़िल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' 2019 की पहली हिट फिल्म […]
January 6, 2022 स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 10 युवतियों सहित 18 गिरफ्तार,
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने महिला थाना पुलिस के साथ मिलकर बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया […]
May 1, 2023 सिटी बसों में भी सुना गया प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम
नवाचारों में इंदौर रहता है एक कदम आगे।
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की […]
March 8, 2024 समय परीक्षा ले रहा, तू अपना धीरज न खोना..
🔹कीर्ति सिंह गौड़🔹
“धैर्य”
धैर्य रखा है मैंने सदियोंआगे भी धीरज धर लूँगीमैं […]