इन्दौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में श्रावण के अंतिम सोमवार और श्रावण पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आचार्य पं. कल्याणदत्त शास्त्री के निर्देशन में 11 विद्वानों द्वारा सामूहिक रूद्राभिषेक अनुष्ठान किया गया। रक्षाबंधन के मौके पर परिसर स्थित सभी देवालयों को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रक्षासूत्र भी बांधे गए। इसके पूर्व सुबह 9 से 10.30 बजे तक उज्जैन के उपनिषद आश्रम के वेदांत दर्शनाचार्य स्वामी वीतरागानंद महाराज ने शिव पुराण कथा पर अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा की। गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपालदास मित्तल, मंत्री राम ऐरन, सत्संग समिति के संयोजक रामविलास राठी ने बताया कि स्वामी वीतरागानंद के प्रवचन संध्या को 5.30 से 6.30 बजे तक भी हो रहे हैं। दोनों समय हो रहे प्रवचनों का सीधा प्रसारण महाराजश्री के फेसबुक पेज एवं आस्था चैनल पर जारी है। श्रावण सोमवार पर गीता भवन परिसर स्थित सभी देवालयों का मनोहारी श्रृंगार भी किया गया है
Related Posts
March 2, 2023 तेजाजी नगर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के अंधे कत्ल का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ट्रक का क्लीनर ही निकला ड्रायवर की हत्या का आरोपी।
इंदौर : एबी रोड बायपास पर ट्रक […]
June 26, 2023 प्रधानमंत्री मोदी को मिला सम्मान देश के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री चौहान
प्रधानमंत्री मोदी, मिस्र के सर्वोच्च सम्मान "ऑर्डर ऑफ द नाइल" से सम्मानित।
इंदौर […]
November 9, 2023 क्षेत्र क्रमांक 05 की वाल्मीकि बस्तियों में बीजेपी प्रत्याशी हार्डिया का भव्य स्वागत
इंदौर : क्षेत्र क्रमांक 05 के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया का जनसंपर्क जोर - शोर से […]
December 27, 2021 इंदौर प्रेस क्लब ने लगाया फिजियोथेरेपी शिविर, बड़ी संख्या में पत्रकारों ने लिया शिविर का लाभ
इंदौर : मीडियाकर्मियों की जिसतरह की दिनचर्या न चाहते हुए भी बन जाती है, उसके चलते वे […]
September 13, 2022 इंदौर, भोपाल, जबलपुर व ग्वालियर में 12 – 12 एल्डरमैन नियुक्त होंगे
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में नियुक्त होंगे एक हजार 930 एल्डरमैन।
विधानसभा में […]
March 22, 2021 साढ़े तीन सौ के पार हुए कोरोना संक्रमित मामले, 8 फ़ीसदी रहा ग्रोथ रेट
इंदौर : लॉकडाउन के बाद भी रविवार को कोरोना संक्रमण के मामले साढ़े तीन सौ का आंकड़ा पार कर […]
January 13, 2020 सीएए को जाने बिना किया जा रहा विरोध- बाबा रामदेव इंदौर : योग गुरु बाबा रामदेव अब कारोबारी ज्यादा हो गए हैं। हाल ही में उनकी कम्पनी पतंजलि […]