इंदौर : विजय नगर थाना क्षेत्र में पेशे से पेंटर एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि उसने पत्नी के साथ दोस्त को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद आवेश में आकर उसने अपने दोस्त व पत्नी के प्रेमी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पति फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ पर आरोपी तुलाराम (35) पिता बालू जाटव निवासी पुराना थाना मायापुर, जिला शिवपुरी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी शहर से भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर- दबोचा। आरोपी के पास से हत्या में उपयोग किया गया हथौड़ा और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।
विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। दोस्त रामकृष्ण और पत्नी को साथ में देख तुलाराम ने पहले विवाद किया, फिर घर में रखे हथौड़े से रामकृष्ण के सिर पर कई वार किए। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। रामकृष्ण को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
वारदात की सूचना मिलने के बाद विजय नगर थाना प्रभारी ने तुरंत खुफिया विभाग की टीम को अलर्ट किया। टीम ने वारदात के बाद चार घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Related Posts
September 16, 2021 सांसद लालवानी ने गडकरी के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश
इंदौर : गुरुवार इंदौर के लिए रोड कनेक्टिविटी और सड़कों के लिहाज से ऐतिहासिक दिन होने जा […]
July 1, 2021 कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की पूरी फीस माफ करने पर स्कूल संचालकों ने दी सहमति
इंदौर : जिले में जिन बच्चों के अभिभावकों की कोरोना से मौत हो चुकी है, उनकी स्कूलों से […]
July 10, 2021 सद्गुरु अण्णा महाराज संस्थान ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को किया सहायता राशि का वितरण
इंदौर : आज के कठिन समय में आवश्यक है कि देश के प्रत्येक बच्चे को उचित और अर्थपूर्ण […]
May 3, 2025 बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा की पार्थिव देह पंचतत्वों में विलीन
रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर किया गया अंतिम संस्कार।
सलूजा को अंतिम विदाई देने बीजेपी - […]
July 24, 2021 लोकमान्य तिलक व चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को उनकी जयंती पर […]
April 19, 2020 जिंदगी की जंग हारे जूनी इंदौर थाना प्रभारी चंद्रवंशी, अरविंदो में ली अंतिम सांस.. इंदौर : कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बीते 19 दिनों से अरविंदो अस्पताल में भर्ती जूनी इंदौर […]
July 16, 2023 मुनिश्री कामकुमार की निर्मम हत्या श्रमण संस्कृति पर हमला
समग्र जैन समाज की विनयांजलि व चिंतन सभा में बोले वक्ता।
समाज जनों ने कहा - मुनि के […]