राष्ट्रीय संगोष्ठी में किए गए सम्मानित।
इंदौर : झांसी (उत्तरप्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में विचार प्रवाह साहित्य मंच, इंदौर के अध्यक्ष, लेखक, पत्रकार व साहित्यकार मुकेश तिवारी को सम्मानित किया गया। माधवी फाउंडेशन, लखनऊ और विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट, आगरा के बैनर तले ‘राम काव्य में मूल्य चेतना’ विषय पर यह संगोष्ठी राजकीय संग्रहालय के सभागृह में रखी गई थी।
संगोष्ठी में वैचारिक-सत्र के साथ साहित्य मनीषियों का सम्मान और पुस्तकों का विमोचन किया गया। समापन-सत्र में काव्य स्वर और गीत गूंजे। उद्घाटन सत्र में आचार्य हरिओम पाठक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. प्रमोद अग्रवाल,
डॉ. सुषमा सिंह पूर्व प्राचार्य (आगरा) और मधुलिका सिंह (ग्वालियर) ने बतौर अतिथि मार्गदर्शन दिया। विचार प्रवाह साहित्य मंच इन्दौर के अध्यक्ष मुकेश तिवारी के मुख्य आतिथ्य और बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पुनीत बिसारिया की अध्यक्षता में समापन सत्र और काव्य गोष्ठी संपन्न हुई। संस्कृत शोध संस्थान के निदेशक डॉ.बी.बी. त्रिपाठी, राजकीय संग्रहालय के निदेशक डॉ. मनोज गौतम,साहित्यकार डॉ.पुष्पा सिंघी (कटक, उड़ीसा), प्रताप नारायण दुबे, डाॅ.मोहन मुरारी शर्मा की विभिन्न-सत्रों में मंच पर मौजूदगी रही। वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. (श्रीमती) मिथिलेश दीक्षित के मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ।
Related Posts
September 14, 2020 गृह नगरों में ही क्वारन टाइन किए जाएंगे पाक से लौटने वाले भारतीय नागरिक नई दिल्ली : नूरी वीजा पर पाकिस्तान गए कई भारतीय नागरिक कोरोना के कारण वहीं फंस गए थे […]
June 2, 2020 एमवायएच में सामान्य मरीजों का हो इलाज, कोरोना से मुक्त रखें अस्पताल- सुलेमान इंदौर : अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद […]
September 5, 2019 गणेशोत्सव में इस बार न इंदौर के राजा हैं और न हीं अयोध्या के..! इंदौर (कीर्ति राणा) : कपड़ा मिलों की जब तक सांसे चलीं तब तक इंदौर का दस दिवसीय गणेशोत्सव […]
January 5, 2025 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त चार आरोपी गिरफ्तार
40 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ और दो कारें की गई जब्त।
इंदौर : क्राइम ब्रांच […]
July 24, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी धराए, 5 लाख की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार" के तहत मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले दो तस्करों […]
April 22, 2020 सीएम शिवराज ने किया विभागों का बंटवारा, सिंधिया समर्थक मंत्रियों को मिले कम महत्व के विभाग…! भोपाल : सीएम शिवराज ने मंत्रिमंडल के पांचों सदस्यों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। […]
May 16, 2019 शंकर के समर्थन में मैदान में उतरे तोमर इंदौर : विधानसभा राऊ में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी श्री शंकर लालवानी ने जिला अध्यक्ष […]