भोपाल : मंगलवार को सीधी में हुए बस हादसे के जिम्मेदार बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीधी से सतना जा रही ये बस चालक की लापरवाही से बेकाबू होकर बाणसागर बांध की नहर में समा गई थी। बस में 60 यात्री सवार थे। इनमें से 7 यात्रियों स्थानीय लोगों ने बचा लिया था। मौके पर पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने अब तक 50 यात्रियों के शव नहर से निकाल लिए हैं। 3 यात्री अभी भी लापता बताए गए हैं, उनकी तलाश जारी है।
मृतकों के परिजनों से मिले सीएम।
इस बीच बुधवार को सीएम शिवराज सिंह सीधी पहुंचे। उन्होंने रामपुर नैकिन जाकर हादसे में अपनी जान गंवाने वाले बस यात्रियों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। सीएम शिवराज ने उन्हें हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया और स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया कि वह मृतकों के शव सम्मान के साथ उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था करें।
आपको बता दें कि बस हादसे में मृत यात्रियों के परिजनों को शिवराज सरकार ने 5- 5 लाख और केंद्र सरकार ने 2- 2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा कर दी है।
Related Posts
January 27, 2020 गणतंत्र दिवस पर बच्चों को वितरित की गई शिक्षण सामग्री इंदौर : मप्र कांग्रेस कमेटी के सम्भागीय प्रवक्ता मंजूर बेग ने गणतंत्र दिवस की खुशियां […]
January 22, 2025 रामेश्वर पटेल स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 08 फरवरी को
अधिवक्ताओं की टीमें कर सकेंगी शिरकत।
श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट, मप्र राज्य अधिवक्ता […]
April 17, 2025 बीआरटीएस कॉरिडोर के मटेरियल से निगम को होगी लगभग पौने चार करोड़ की आय
निगम द्वारा कराए गए सर्वे में किया गया अनुमानित आय का आकलन।
जल्दी ही जारी होगा […]
May 30, 2022 अगले 10 वर्षों में बंगलुरू, हैदराबाद जैसे शहरों को पीछे छोड़ देगा इंदौर – मुख्यमंत्री
इंदौर : आनेवाले 10 वर्षों में इंदौर बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों को पीछे छोड़ देगा […]
April 14, 2020 कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए विशेष कार्यदल का गठन भोपाल : कोरोना महामारी के कारण उत्त्पन्न परिस्थिति के चलते मन्त्रिमण्डल का गठन फिलहाल टल […]
April 15, 2020 शहर के सभी घरों में सर्वे की विस्तृत कार्ययोजना बनाने के संभागायुक्त ने दिए निर्देश इंदौर : कोरोना वायरस के मद्देनजर इंदौर में घर-घर जाकर किये जा रहे सर्वे कार्य को और अधिक […]
May 16, 2025 संशोधित वक्फ कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित
अब 20 मई को होगी अगली सुनवाई।
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, […]