इंदौर : यूपी के हाथरस में ग्वालियर के 6 कावड़ यात्रियों की डंपर से कुचलकर हुई मौत के दर्दनाक हादसे को देखते हुए मप्र सरकार अलर्ट हो गई है। प्रदेश में कावड़ यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इंदौर जिले में खंडवा रोड पर ट्रक एवं भार वाहनों के आवागमन को दिन के समय प्रतिबंधित किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पवन जैन ने आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार इंदौर से खंडवा की ओर जाने वाले एवं खंडवा से इंदौर की ओर आने वाले ट्रक एवं भार वाहक वाहनो का सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
इन वाहनों को प्रतिबंध से रहेगी छूट।
इस प्रतिबंध से दुग्ध वाहन, स्वास्थ्य सेवाओं में लगे नगर निगम के वाहन, पुलिस वाहन, फायर ब्रिगेड, पानी के टैंकर, आर्मी के वाहन, विद्युत मंडल के कार्य में संलग्न वाहन, एलपीजी- पेट्रोलियम पदार्थ के वाहन, कृषि उपज मंडी में सब्जी लाने – ले जाने वाले वाहन और यात्री बसें मुक्त रहेंगे। यह प्रतिबंध केवल भार वाहक वाहनों के लिए है। शेष हल्के वाहन जैसे कार, जीप तथा दो पहिया वाहन यथावत चलते रहेंगे।
बता दें कि कुछ समय पूर्व बीजेपी नेता गोपीकृष्ण नेमा ने भी संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा से मिलकर खंडवा रोड पर श्रावण माह में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की थी। श्री नेमा ने खंडवा रोड पर भार वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
Related Posts
August 9, 2020 प्रधानमंत्री मोदी की फ़ोटो के साथ छेड़छाड़ पटवारी को पड़ी महंगी, दर्ज हुआ प्रकरण इन्दौर : प्रधानमंत्री के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर वायरल करने के मामले में कांग्रेसी विधायक […]
December 31, 2024 एस एन तिवारी स्मृति सम्मान से नवाज़े गए पांच रचनाकार
साहित्य में नई पीढ़ी को दें प्रोत्साहन - डाॅ. दवे।
इंदौर : सम्मान से रचनाकार का […]
August 30, 2021 अवनि के बाद सुमित ने पैरा ओलिम्पिक में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड, भाला फेंक में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए जीता गोल्ड मैडल
टोक्यो : पैरा ओलिंपिंक खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शूटिंग में अवनि लेखरा […]
June 13, 2022 सरपंच पद के लिए निर्विरोध चुने गए 16 प्रत्याशियों में 11 महिलाएं
इंदौर : इंदौर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत नाम-निर्देशन पत्र वापसी के बाद […]
May 24, 2025 देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशन, अमृत भारत स्टेशन के बतौर विकसित होंगे : प्रधानमंत्री मोदी
देश में जारी विकास के महायज्ञ से विकसित भारत का संकल्प मजबूत हो रहा है।
प्रधानमंत्री […]
April 26, 2021 वायुसेना के विमान से एक और टैंकर पहुंचाया गया जामनगर
इंदौर : मध्य प्रदेश में आक्सीजन की नियमित और सतत् आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज […]
August 3, 2023 पुरुषोत्तम मास में किए सत्कर्म चार गुना फलदायी होते हैं : स्वामीश्री केशवाचार्य महाराज
इंदौर : हमारी जिंदगी एक बुझे हुए दीपक के समान थी।हमारे जीवन में अंधेरा था लेकिन जब से […]