इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले शहर में कम जरूर हुए हैं पर नए क्षेत्रों में इसका फैलाव और बढ़ते मौत के आंकड़े चिंता का सबब बन रहे हैं। शनिवार 13 जून को कोरोना संक्रमित 4 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो गई। इनमें 101 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। वे सबसे अधिक उम्र के कोरोना पेशंट थे।इन्हें मिलाकर अब तक 170 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं।
34 नए मरीज मिले, तीन फीसदी से रहे कम।
सीएमएचओ कार्यालय से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके मुताबिक शनिवार को 1446 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए। 1391 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। 1349 सैम्पल निगेटिव पाए गए जबकि 34 पॉजिटिव निकले। शेष 8 सैम्पल का खुलासा नहीं किया गया है। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 59 हजार 155 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 4063 पॉजिटिव पाए गए। राहत की बात ये है कि इनमें से 70 फीसदी रिकवर हो गए हैं।
104 मरीज डिस्चार्ज, 28 सौ से ज्यादा हो चुके हैं ठीक।
कोरोना के फैलाव पर भले ही रोक नहीं लग पा रही हो लेकिन रिकवर होनेवालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से 104 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक कुल 2805 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरकर घर लौट गए हैं। 1088 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
उधर क्वारनटाइन सेंटरों की बात करें तो 4158 लोगों को कोरोना के लक्षण नहीं मिलने पर अब तक घर जाने की इजाजत दे दी गई है।
Related Posts
October 9, 2021 गुरुग्राम में दो घंटे में हत्या की दो वारदातों से मची सनसनी, हत्यारे फरार
नई दिल्ली : दिल्ली- एनसीआर के तहत आने वाले गुरुग्राम शुक्रवार को गोलियों की आवाज से […]
September 19, 2022 राजस्थान में पेशी पर लाए गए गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या
जयपुर : राजस्थान में नागौर कोर्ट परिसर में सोमवार को दिनदहाड़े एक गैंगस्टर को गोलियों […]
April 27, 2022 राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी भ्रामक सूचनाएं फैलाने के मामले में सोलह यू ट्यूब चैनल ब्लॉक
नई दिल्ली : सरकार ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था […]
July 23, 2021 1 अगस्त से फिर खुलेगा ग्वालियर का जयविलास पैलेस म्यूजियम
ग्वालियर : शहर का जयविलास पैलेस म्यूजियम कोविड महामारी के चलते दो वर्ष से बंद था । इसे […]
October 11, 2024 उद्योग जगत के महानायक रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित तमाम दिग्गज हस्तियों ने स्व. रतन टाटा को अर्पित किए […]
June 7, 2025 पिस्टल अड़ाकर महिला के गले से चेन लूटने वाले बदमाश धराए
इंदौर : मॉर्निग वॉक के दौरान महिला से पिस्टल अड़ाकर चेन लूट करने वाले 02 आरोपियों को […]
November 5, 2023 बीजेपी के गढ़ लोधीपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी मांधवानी का उत्साह भरा स्वागत
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के कांग्रेस के प्रत्याशी राजा मांधवानी का बीजेपी के […]