आईआईटी परिसर में स्थापित होगा इंदौर का तीसरा केंद्रीय विद्यालय

  
Last Updated:  September 8, 2020 " 02:54 pm"

इंदौर : शहर को एक और केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिलने जा रही है। इंदौर के आईआईटी परिसर में यह नया केंद्रीय विद्यालय स्थापित होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निःशंक ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। यह देश का 1242 वा और इंदौर का तीसरा केंद्रीय विद्यालय है।

सांसद लालवानी का दावा, उनके प्रयासों से मिली ये सौगात।

सांसद शंकर लालवानी ने बयान जारी कर कहा कि इंदौर को तीसरे केंद्रीय विद्यालय की सौगात उनके प्रयासों से मिली है। उन्होंने जून 2019 में लोकसभा में यह मुद्दा उठाते हुए इंदौर में तीन और केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की थी। केंद्र सरकार ने उनकी मांग पर एक और केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल को धन्यवाद दिया है।

केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई में आ रही थी दिक्कत।

सांसद लालवानी के मुताबिक इंदौर के विस्तार और बढ़ती आबादी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ी है। लेकिन दो ही केंद्रीय विद्यालय होने से बच्चों के एडमिशन में परेशानी आती थी। तीसरा केंद्रीय विद्यालय खुलने से उनकी परेशानी कम हो जाएगी। इन विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर होने के साथ फीस भी कम लगती है, इसलिए अन्य लोग भी अपने बच्चों को यहां पढाना चाहते हैं।

एडमिशन में सांसद का कोटा बढाने की मांग।

सांसद लालवानी के अनुसार केंद्रीय विद्यालयों में सांसद की अनुशंसा पर 10 एडमिशन ही हो सकते हैं। उन्होंने संसद में इसे बढाकर 50 करने की मांग की थी। वह मांग भी विचाराधीन है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *