निगम की आवासीय स्वीकृति के विपरीत भवन का व्यवसायिक उपयोग।
इंदौर : नगर निगम इंदौर ने 14, कंचनबाग मेनरोड स्थित शो रूम को सील कर दिया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक आवासीय स्वीकृति के विपरीत भवन का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।
बता दें कि शरद गंगवाल एवं अन्य द्वारा 14, कंचन बाग मेन रोड इंदौर पर शोरूम को निगम द्वारा स्वीकृत मानचित्र एवं कार्य पूर्णता और अधिभोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था पर इनके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए और ना कोई समाधान कारक जवाब पेश किया गया। विभाग में उपलब्ध रिकॉर्ड का परीक्षण करने पर पाया गया कि भवन स्वामी को आवासीय उपयोग हेतु भवन निर्माण की अनुमति दी गई थी। मौके पर नवीनीकरण का कार्य किया गया जिसमें शोरूम की साज सज्जा का कार्य किया जाकर व्यवसायिक उपयोग के लिए निर्माण करना पाया गया। शोरूम के बाहर सिवस बाय डालसी सिमरन का बोर्ड भी लगाया गया था, इससे प्रतीत होता है कि भवन का व्यवसायिक उपयोग करने की तैयारी की जा रही है !
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश के क्रम मे उक्त भवन स्वामी को पूर्व में भी निर्देश दिए गए थे कि बिना अधिभोग प्रमाण पत्र के भवन का उपयोग नही किया जाए। भवन स्वामी द्वारा बिना अनुमति के, बिना अधिभोग प्रमाण पत्र के शोरूम निर्माण करने पर निगम की टीम द्वारा भवन को सील करने की कार्रवाई की गई!
Related Posts
November 29, 2022 इंदौर में महिला की सिर कुचलकर हत्या, दो दिन में हत्या की दूसरी वारदात
इंदौर : मंगलवार को फिर एक महिला की निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई। रावजी बाजार थाना […]
October 3, 2019 ‘हरिजन’ के 1947 के अंक सहित बापू से जुड़ी कई दुर्लभ वस्तुएं संग्रहित हैं प्रदर्शनी में इंदौर : महात्मा गांधी का 150वां जन्मदिवस शहरवासियों खासकर स्कूली बच्चों के लिए यादगार […]
February 5, 2023 विहिप ने जिला व प्रखंड स्तर पर मनाई संत रविदास की जयंती
इंदौर : संत रविदास की जयंती पर विश्व हिंदू परिषद ने कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित […]
February 26, 2020 युवराज उस्ताद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रासुका में होगा निरुद्ध इंदौर : क्राइम ब्रांच ने बुधवार को फरार गैंगस्टर युवराज उस्ताद को गिरफ्तार कर लिया। मिली […]
January 30, 2021 निराश्रित बुजुर्गों को आसरा देने की गोल्ड कॉइन ट्रस्ट ने की पहल
इंदौर : निराश्रित बुजुर्गों के साथ घटित हुई घटना के बाद सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं। […]
May 2, 2023 यातायात नियमों को लेकर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
ब्लैक स्पॉट की तकनीकि समस्याओं को दूर करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए […]
July 3, 2020 इंदौर में संक्रमण दर 2 फीसदी से कम, मृत्यु दर 5 फीसदी से ज्यादा..? इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले अब कम सामने आ रहे हैं। गुरुवार 2 जुलाई को संक्रमण की दर […]