शिवराज सरकार की नई शराब नीति का महिला कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

  
Last Updated:  January 24, 2022 " 09:16 pm"

इंदौर : मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा बनाई गई नई शराब नीति के विरोध में शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के नीचे महिला कांग्रेस द्वारा काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया।

घर- घर में शराब बिकने से बिगड़ेगा पारिवारिक माहौल।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने कहा कि शिवराज सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए तो कोई कार्य नहीं करती है,लेकिन जिससे महिलाएं परेशान होती हैं, वह नीति लागू की जाती है। जायसवाल ने कहा कि शिवराज सरकार ने घर घर बार देने का जो निर्णय लिया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। घर-घर में अगर शराब बिकना चालू हो जाएगी तो उस परिवार के छोटे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इससे अपराधों में भी बढ़ोतरी होगी।

नई शराब नीति से अपराधों में होगी बढ़ोतरी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार जनहित में कार्य ना करते हुए जन विरोधी कार्य करती है। नई शराब नीति से परिवार परेशान होगा और अपराधों में भी बढ़ोतरी होंगी।

शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के हित में कार्य ना करते हुए उनके आहित का काम पहले करती है।भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु उन्हें रोजगार दे, सरकारी स्कूलों की व्यवस्था ठीक करें ना की घर-घर में शराब रखने की नीति बनाएं। मध्य प्रदेश महिला अपराधों में नंबर वन पर है। महिला उत्पीड़न का मामला हो या महिलाओं के शोषण का मामला हो शिवराज सरकार का नाम सबसे ऊपर आता है।।

प्रदर्शन में प्रभारी पुष्पा शर्मा,किरण जिरेती,शर्मिला धौलपुरे,साधना भंडारी,किरण वेद, सुषमा यादव,सीमा यादव,सुषमा पाठक,नीलम श्रीवास्तव, सारा जायसवाल आदि महिलाएं उपस्थित थी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ,रमेश यादव उस्ताद,राजेश चौकसे, गिरधर नागर,देवेंद्र सिंह यादव,संजय बाकलीवाल इम्तियाज बेलिम, अफसर पटेल,राजेश यादव,पुखराज राठौर,सुधीर काका लोट, विवेक खंडेलवाल,सनी राजपाल एवं जौहर मानपुरवाला भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *