मौसम अनुकूल रहने पर 23 अगस्त की शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान – 3
नई दिल्ली : इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ.एस सोमनाथ ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिक (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। डॉ. सोमनाथ ने उन्हें 23 अगस्त 2023 की शाम चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग की स्थिति और तैयारी के बारे में अवगत कराया।
इसरो के अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री को चंद्रयान-3 की स्थिति के बारे में जानकारी दी और कहा कि सभी प्रणालियां पूरीतरह से काम कर रही हैं और बुधवार को किसी आकस्मिक संकट की आशंका नहीं है। अगले दो दिनों में चंद्रयान-3 की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि लैंडिंग का अंतिम क्रम दो दिन पहले लोड किया जाएगा और उसका परीक्षण किया जाएगा।
लैंडिंग का होगा लाइव प्रसारण।
इसरो के सूत्रों के मुताबिक चंद्रयान – 3 की चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त की शाम सेफ लैंडिंग होगी। इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा ताकि लोग इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साक्षी बन सकें।
Related Posts
May 22, 2023 24 से 26 मई तक आयोजित होगा मालवा किसान मेला
इंदौर के कृषि महाविद्यालय में होगा मेले का आयोजन।
किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, […]
April 15, 2021 केंद्र सरकार नहीं लगाएगी लॉकडाउन, स्थानीय स्तर पर किए जाएंगे कोरोना की रोकथाम के उपाय
नयी दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया है कि केंद्र सरकार व्यापक स्तर पर […]
December 3, 2019 कांग्रेस की वादाखिलाफी से किसान फसल बीमा योजना के लाभ से भी हुए वंचित- वर्मा इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा ने […]
February 17, 2019 मास्टर्स टेबल टेनिस: मीनू, मंटू और मंगल ने जीते खिताब इंदौर: मप्र टेबल टेनिस संगठन द्वारा अभय प्रशाल में आयोजित 26 वी राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल […]
August 15, 2024 ‘मध्य प्रदेश के चेंज मेकर्स’ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. डेविश जैन
इंदौर : भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, प्रख्यात शिक्षाविद् और […]
July 30, 2023 समग्र धनगर समाज का महासम्मेलन रविवार को
इंदौर : चुनावी बेला में विभिन्न समाजों के संगठन भी अपनी मांगे मनवाने के लिए राजनीतिक […]
May 30, 2024 अगले 30-35 वर्षों तक ही साथ दे पाएगी जीवनदायिनी मां नर्मदा
लगातार सिकुड़ रही है नर्मदा नदी..
पारंपरिक जल स्रोतों के सहेजने के साथ छतों से बहने […]