बीजेपी नगर अध्यक्ष ने गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की कटौती करने पर पीएम मोदी का जताया आभार
Last Updated: August 30, 2023 " 12:58 am"
उज्ज्वला योजना के सिलेंडर पर मिलेगी 400 रुपए की सब्सिडी।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने रक्षाबंधन पर देश की करोड़ों बहनों को घरेलू गैस सिलेंडर पर प्रति सिलेंडर 200 रुपए की कटौती का उपहार देने पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। रणदिवे ने कहा कि 75 लाख नए उज्ज्वला कनेक्शन देने का ऐलान भी प्रधानमंत्री ने किया है।यह स्वागत योग्य निर्णय है। वास्तव में ऐसा सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण की कल्पना को वास्तविक धरातल पर उतारने वाली सरकार ही कर सकती है। यही नहीं अब उज्ज्वला योजना के तहत दिए जा रहे गैस सिलेंडर पर 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। मोदी सरकार कुल मिलाकर वित्त वर्ष 2023-24 में इस पर 7,680 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
गौरव रणदिवे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय पर सभी बहनों की ओर से उनको धन्यवाद प्रेषित करता हूं।