जनभागीदारी से हुए इंदौर के विकास पर शोध पत्र प्रकाशित होना चाहिए

  
Last Updated:  November 7, 2023 " 02:42 am"

एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के कार्यक्रम में बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल।

एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के सम्मान समारोह, परिचर्चा और संवाद में बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल।

इंदौर : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि मप्र सहित पांच राज्यों में हो रहे चुनाव भी त्योहार की तरह लड़े जाएंगे। हमारी दीपावली 03 दिसंबर को खत्म होगी, जब रिजल्ट आएंगे। 1980 से इंदौर आता रहा हूं। इंदौर की प्रगति और बदलाव बेमिसाल है। इंदौर पर एक स्टडी होना चाहिए। बीते 20 वर्षों में जनभागीदारी के साथ इस शहर का चेहरा बदल गया है, इस पर एक शोध पत्र प्रकाशित होना चाहिए और उसे सभी शहरों की एमआईसी को भेजा जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री गोयल एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा निजी होटल में आयोजित सम्मान समारोह, परिचर्चा और संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।

ये बदलाव सामूहिक प्रयासों का नतीजा है।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि इंदौर का ये नया दौर है। बुनियादी सुविधाएं विकसित हुई हैं। 24 घंटे बिजली मिलने लगी है। ये कुशल नेतृत्व और सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। हर क्षेत्र में बदलाव दिखाई देता है। लोगों की आमदनी बढ़ी है। इंदौर ने अपनी विरासत को भी संभाल कर रखा है। परंपराओं को सहेज कर रखा है। ये अच्छी बात है। इंदौर स्टार्टअप का भी केंद्र है। नए नए आइडियाज को युवाओं ने स्टार्टअप के जरिए अपनाया है।

बीजेपी को मिलेगा बहुमत।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि 18 वर्षों में जो काम सीएम शिवराज सिंह ने किया है, उससे लगता है कि विधानसभा और आगामी लोकसभा में भी बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलेगा।

विश्व में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली इकोनॉमी है भारत।

गोयल ने कहा कि 10 साल पहले भारत, विश्व की कमजोर अर्थव्यवस्था था। जो हालत पड़ोसी देशों की है वही स्थिति 10 वर्ष पूर्व भारत की थी। रोज नए घोटाले सामने आ रहे थे। टेलीकॉम, कोयला, कॉमनवेल्थ जैसे कई घोटाले हुए। समाज का हर वर्ग परेशान था। 33 प्रकार के टैक्स थे। ऐसी दशा में 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार मोदी के नेतृत्व में आई। पीएम मोदी ने एक तपस्वी की तरह खुद को देश सेवा में समर्पित किया। माइक्रो इकोनॉमिक फंडामेंटल को मजबूत किया। विश्व में देश का मान बढ़ाया, बिजली की एकीकृत ग्रिड बनाई। डिजिटल क्रांति को बढ़ावा दिया। अब हम दुनिया का इंतजार नहीं करते।दुनिया हमें फॉलो करती है। विश्व में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली इकोनॉमी भारत की है। पीएम मोदी ने महंगाई को नियंत्रित किया। देश की औसत महंगाई साढ़े चार प्रतिशत रही जबकि विकसित देश महंगाई से जूझ रहे हैं। 12 वर्ष पहले की महंगाई से आज आधी है।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि कांग्रेस के समय एक रुपए में से 15 पैसे लोगों को मिलते थे। मोदी सरकार ने 50 करोड़ जनधन खाते खुलवाए। 350 स्कीम के जरिए 30 लाख करोड़ डीबीटी के जरिए गरीबों के खाते में पहुंचाएं। करोड़ों लोगों के लिए आवास, शौचालय बनवाए। पीएम मोदी ने बचपन में जो भोगा था उन समस्याओं के निदान पर उन्होंने ध्यान दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, टैक्स सिस्टम को सरल करना जैसे लोगों से जुड़े मुद्दों को हल किया। 140 करोड़ लोगों को किस तरह राहत पहुंचाएं इस पर उनका फोकस रहा।

पीएम मोदी ने देश का मान बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सुशासन स्थापित कर गरीब कल्याण किया। दुनिया के नेता यूं ही मोदी के पीछे पागल नहीं हैं।ऑस्ट्रेलिया के विपक्ष के नेता ने भी पीएम मोदी की तारीफ की है। मोदी को मिला सम्मान हम सब का गौरव है। उन्होंने लोगों का आत्मविश्वास जगाकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रेल, हवाई अड्डे, सड़क, हाइवे बनाए। जीएसटी लाकर टैक्स प्रणाली को एकीकृत किया। आज 8 करोड़ आईटी रिटर्न फाइल हो रहे हैं। आमदनी बढ़ी है तो खर्च भी बढ़ा है। इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश से लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं। भारत मंडपम बनने से वर्ल्ड के सबसे बड़े फेयर भारत में होंगे। ऑटो इंडस्ट्री का वैश्विक फेयर फरवरी में होने जा रहा है।

कार्यक्रम में एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान भी किया गया। बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *