इंदौर : मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों ने एक चुनौतीपूर्ण कार्य करते हुए नर्मदा नदी के ऊपर से निकल रहे तार खराब होने पर अत्यंत कम समय में नाव की मदद से बदलने के कार्य को अंजाम दिया। बड़वाह व पुनासा क्षेत्र को जोड़ने वाली 33 केवी की लाइन के तार टूटने की अवस्था में दिखाई देने पर उन्हें बदलने का निर्णय लिया गया था। खरगोन के अधीक्षण यंत्री डीके गाठे अौर बड़वाह के कार्यपालन यंत्री सौरभ साहू के मार्गदर्शन में लगभग 60 कर्मचारियों ने तार बदलने का कार्य अत्यंत कम समय में पूरा किया। नर्मदा के बीच नाव की मदद ली गई अौर दोनों छोर पर ट्रैक्टर की मदद भी ली गई। नाव में एहतियातन तीन गोताखोरों को भी सवार किया गया था, ताकि तार को सावधानीपूर्वक लगाया जा सके। उक्त 33 केवी फीडर से खंडवा व खरगोन जिले के करीब 100 गांवों में बिजली वितरण कार्य होता है। कठिन व चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक करने पर कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर व कार्यपालक निदेशक संजय मोहासे ने कर्मचारियों व अधिकारियों को बधाई दी।
Related Posts
December 31, 2021 नए साल के जश्न पर कोरोना का साया, रात 10 बजे से ही होटल, पब, बार करवाए जाएंगे बंद
इंदौर : कोरोना के बढ़ते मामलों का साया वर्ष 2021 की विदाई और नव वर्ष 2022 के जश्न पर भी […]
December 26, 2021 गरीब बच्चों के संग साक्षी सेवा समिति ने बांटी क्रिसमस की खुशियां
इंदौर : 25 दिसंबर क्रिसमस डे के अवसर पर साक्षी सेवा समिति के सदस्यों ने साकेत नगर में […]
October 2, 2022 गांधी जयंती पर बीजेपी के सेवा पखवाड़े का समापन, स्वदेशी पर दिया गया जोर
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने वोकल फॉर लोकल एवं […]
December 15, 2022 प्रवासी सम्मेलन और इन्वेस्टर समिट की तैयारियां समय सीमा में पूरी की जाएं
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।
इंदौर : इंदौर जिले के […]
January 25, 2025 दिग्विजय सिंह के आरोप पर बीजेपी प्रवक्ता सलूजा का पलटवार
बोले श्मशान की जमीन पर थी कांग्रेस के भूमाफियाओं की नजर ।
पिपल्याहाना स्थित सर्वे […]
October 31, 2020 सौ से नीचे पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 89 फीसदी से ज्यादा मरीज संक्रमण से हुए मुक्त
इंदौर : लगभग 7 माह के बाद कोरोना के संक्रमण में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। […]
April 11, 2021 कपड़े की दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश धराए, नकदी व माल बरामद
इंदौर : दिनदहाडे दुकानों के गल्ले से रूपये चोरी करने वाले दो बदमाश एरोड्रम पुलिस की […]