इंदौर : यातायात प्रबंधन पुलिस ने शराब की पेटियों से भरी स्कार्पियो को पकड़ा है। पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों रुपए बताई गई है।
लव- कुश चौराहे से पकड़ी गई शराब से भरी स्कार्पियों।
मिली जानकारी के मुताबिक बीट क्षेत्र बाणगंगा के प्रभारी सूबेदार गजेंद्र निगवाल अपनी टीम के साथ यातायात प्रबंधन का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान शाम 7 बजे के करीब लवकुश चौराहा पर वाहन MP12-D-1897 स्कोर्पियो सुपर कॉरिडोर तरफ से आ रही थी, उसे सिग्नल रेड होने पर रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक ने गाड़ी अचानक उज्जैन रोड की ओर मोड़ दी। यह देख सूबेदार गजेंद्र सिंह निगवाल, आरक्षक मोहब्बत सिंह सोलंकी एवं सैनिक प्रवीण ने गाड़ी रुकवाई तो चालक वाहन छोड़कर भाग गया, वाहन में बैठे एक अन्य व्यक्ति से ड्राइवर के भागने का कारण पूछा गया तो वह इधर उधर की बाते करने लगा। यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम ने वाहन संदिग्ध लगने पर चेक किया तो पाया कि उक्त वाहन में शराब की पेटियां रखी है। वाहन में 23 पेटी बीयर एवं 15 पेटी देशी शराब कीमत करीब 1,17000 रुपये भरी थी, जिस पर स्कार्पियो सहित शराब जब्त कर थाना बाणगंगा में अपराध क्रमांक 519/ 2022 दर्ज कराया गया।
Related Posts
February 23, 2021 कोरोना को लेकर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान, रंगपंचमी की गेर पर इस बार भी छाया संकट…!
कोरोना गया नहीं: भ्रम में नहीं रहे-पूर्ण सावधानी रखें और सचेत रहे
मास्क लगाये/सोशल […]
June 9, 2022 मंदसौर कलेक्टर के नाम पर अज्ञात व्यक्ति कर रहा रुपयों की मांग
अज्ञात व्यक्ति द्वारा कलेक्टर के नाम एवं पदनाम किया गया दुरूपयोग।
मंदसौर : जिला […]
October 23, 2022 कारोबारी अवतार में नजर आए कैलाश विजयवर्गीय
पुश्तैनी किराना दुकान पर बैठकर ग्राहकों को बेचा सामान।
जनता को दी दीपावली की […]
July 28, 2020 राफेल ने फ्रांस से भरी उड़ान, 29 को पहुंचेगा अम्बाला.. नई दिल्ली : राफेल लड़ाकू विमानों ने सोमवार सुबह फ्रांस के मेरिग्नैक स्थित दसॉल्ट एविएशन […]
December 26, 2021 भागवत कथा सुनने का सुफल अवश्य मिलता है- मंजूषा भागे
इंदौर : भागवत कथा सुनने आप स्वेच्छा से जाएं अथवा किसी के कहने से, अनिच्छा से किंतु […]
February 21, 2024 हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास
अन्य दो आरोपी भी 1-1वर्ष की सजा से दंडित।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का था […]
May 23, 2020 सावधान : मास्क नहीं पहना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो भरना पड़ेगा जुर्माना..! इंदौर : जिस तरह अभी नगर निगम कचरा फेंकने या थूकने पर स्पॉट फाइन वसूलता है, उसी तरह […]