कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर दी जानकारी।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के इंदौर प्रवास के दौरान उनसे वंदे भारत को नागपुर तक ले जाने का किया था आग्रह।
इंदौर : अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से युक्त इंदौर – भोपाल के बीच चलनेवाली वंदे भारत ट्रेन को नागपुर तक बढ़ा दिया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।विजयवर्गीय के अनुसार उन्होंने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के इंदौर प्रवास के दौरान उनसे इंदौर – भोपाल के बीच संचालित वंदे भारत ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाने का आग्रह किया था। रेलमंत्री वैष्णव ने उनके आग्रह को स्वीकार कर वंदे भारत को नागपुर तक विस्तार दे दिया है। जल्द ही यह ट्रेन इंदौर से नागपुर तक जाने लगेगी।
बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर – भोपाल के मध्य वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं के बावजूद भारी भरकम किराए के चलते घाटे में जा रही है। ट्रेन को बहुत कम यात्री मिल रहे हैं। इस बात को देखते हुए रेल मंत्रालय से इसका किराया कम करने का आग्रह किया जा रहा था। हाल ही में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का दौरा करने आए थे, उस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने उनके सामने यह मुद्दा उठाते हुए वंदे भारत को नागपुर तक बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे रेलमंत्री वैष्णव ने स्वीकार कर लिया है।
Related Posts
August 28, 2022 मीडिया सीरीज बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन 3 का शुभारंभ
इंदौर : खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विवि के बैडमिंटन हॉल में आयोजित मीडिया सीरीज […]
July 5, 2019 विधायक नितेश राणे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर मुम्बई:महाराष्ट्र में कांग्रेस के बाहुबली नेता नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे और उनके 9 […]
October 27, 2021 भूमाफिया दीपक मद्दा की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
इंदौर : इनामी भूमाफिया दीपक मद्दे की जमानत याचिका इंदौर हाई कोर्ट ने रद्द कर दी है। […]
November 16, 2021 इंदौर आकर देवास और सीहोर के दूरस्थ अंचलों में पहुंचे सचिन, सैकड़ों आदिवासी बच्चों की शिक्षा में कर रहे हैं मदद
इंदौर : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतरत्न सचिन तेंडुलकर मंगलवार को मप्र के दौरे […]
January 9, 2017 सड़क किनारे खड़ी कारों को डंपर ने मारी टक्कर इंदौर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों को टक्कर मार दी. इस हादसे […]
June 29, 2021 जन आकांक्षाओं के अनुरूप बनेगा बंगाली ब्रिज, आईआईटी के विशेषज्ञों से लेंगे मार्गदर्शन – भार्गव
इंदौर : लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि इंदौर शहर में बंगाली चौराहे पर […]
June 6, 2021 हाइकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर हड़ताल पर डटे जूनियर डॉक्टर्स, मरीजों की सेवा के लिए आयुष डॉक्टरों ने संभाली कमान
इंदौर : हाइकोर्ट के आदेश को भी हवा में उड़ाते हुए हठधर्मिता पर अड़े एलोपैथिक जूनियर […]