इंदौर : तापमान में बढ़ोतरी होते ही आग लगने की घटनाओं में तेजी आ गई है। सोमवार रात खंडवा स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। मंगलवार रात इंदौर के सांवेर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। अज्ञात कारणों के चलते लगी इस आग ने देखते ही देखते भयावह रुप ले लिया। बताया जाता है कि आग जैन बैटरीज ग्लोबल प्रायवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में यह आग लगी थी। सूचना मिलने फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। नगर निगम के टैंकर भी बुलवाए गए। अलसुबह तक फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। आग में किसी जनहानि का समाचार नहीं मिला है लेकिन लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। मशीनों को भी आग में भारी नुकसान हुआ है। कुल कितने का नुक्सान हुआ है, इसका आकलन आग पर पूरीतरह काबू पाने के बाद ही किया जा सकेगा।
Related Posts
October 6, 2021 दो नाबालिग सहित 5 आरोपी डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार, हथियार, चोरी के वाहन और मोबाइल बरामद
इंदौर : हीरानगर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 5 आरोपियों को बन्दी बनाया। इनमें दो […]
November 28, 2021 सीएम शिवराज की फटकार के बाद मंत्री बिसाहूलाल ने महिलाओं के प्रति दिए बयान पर जताया खेद, मांगी माफी
भोपाल : कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल द्वारा बीते दिनों अनूपपुर की जनसभा में उच्च वर्ग की […]
September 24, 2023 बंद कपड़ा मिलों की झांकियों के निर्माण के लिए आईडीए ने दी आर्थिक मदद
5 मिलों की गणेशोत्सव समितियों को दी गई 03 - 03 लाख रुपए की मदद।
इंदौर : प्राधिकरण […]
March 26, 2022 देश की आजादी में क्रांतिकारियों के योगदान से नई पीढ़ी को अवगत कराएं- राज्यपाल श्री पटेल
इंदौर : देश को यूं ही आजादी नहीं मिली। इसको पाने के लिए खुदीराम बोस, सावरकर, सरदार […]
May 19, 2024 अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी
संभागायुक्त दीपक सिंह ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ।
इंदौर : इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय […]
February 8, 2024 रणजीत हनुमान मंदिर प्रबंधन को करोड़ों रुपए के आयकर की डिमांड से मिली राहत
कमिश्नर अपीलेट ने खारिज कीआयकर विभाग की डिमांड।
आयकर विभाग ने मंदिर की बैंक में जमा […]
March 13, 2025 एक महिला संभालती है मालवा मिल मुक्तिधाम का मैनेजमेंट..!
आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से लेकर दाह संस्कार ठीक से हो जाए, इसका भी रखती हैं […]