करीब पौने दो लाख रुपए मूल्य की एमडी ड्रग बरामद।
इंदौर : खजराना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 01 लाख 70 हजार रुपए कीमत की 17 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स जब्त की गई।
दरअसल, खजराना पुलिस ने पिछले कुछ दिन पूर्व ही खजराना के लिस्टेड बदमाश रेहान पिता सैय्यद लुकमान अली को 15 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। उससे की गई पूछताछ में कई ड्रग्स सप्लायरों के नाम सामने आए थे। उसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि स्टार चौराहे के आगे आईडीए मल्टी के पीछे खाली मैदान में 02 संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे में खड़े हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम गठित कर बताए स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी में दोनों आरोपियों से कुल 17 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हारून उर्फ लीडर पटेल निवासी बडला बंगाली खजराना इंदौर व सिकन्दर पटेल निवासी हबीब कॉलोनी खजराना इंदौर होना बताए। आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया गया है जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।
Related Posts
July 27, 2020 गीता भवन में 11 विद्वानों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक इन्दौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में श्रावण के चौथे सोमवार के उपलक्ष्य में आचार्य पं. […]
August 18, 2019 कभी खत्म नहीं होगा फ़ोटो जर्नलिझम का अस्तित्व – गोजे इंदौर : 1837 में इमेज का फार्मूला बना। फ्रांस सरकार ने इस इमेज फार्मूले को खरीदकर अगस्त […]
February 3, 2021 जरूरतमंद बुजुर्गों के उपचार के लिए निजी अस्पताल भी आए आगे, दो- दो बेड रखेंगे आरक्षित
इंदौर : जिले में जरूरतमंद वृद्धजनों के उपचार के लिए मानवीय संवेदना के साथ अनूठी पहल की […]
April 8, 2020 इंदौर में एक ही दिन में मिले 40 कोरोना पॉजिटिव, मृतक भी बढ़कर हुए 21…! इंदौर : टोटल लॉक डाउन के बावजूद कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो […]
October 16, 2019 मिलावटखोरों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान, 31 पर की गई है रासुका की कार्रवाई इंदौर : मिलावट खोरों के खिलाफ शासन- प्रशासन का अभियान सतत जारी रहेगा। त्योहारी सीजन में […]
June 12, 2019 बिजली कटौती के विरोध में बीजेपी ने निकाली चिमनी यात्रा इंदौर: लगातार हो रही बिजली कटौती का विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं […]
September 10, 2020 लूट के इरादे से की गई थी रमेश साहू की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार इंदौर : पूर्व शिवसेना नेता रमेश साहू की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। […]