इंदौर : अनलॉक पीरियड में लोगों का आवागमन शहर में बढ़ गया है। कई बाजार खुल गए हैं। लोग एक- दूसरे के संपर्क में आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका फिर जन्म लेने लगी है। हालांकि फिलहाल मरीज मिल तो रहे हैं पर वे टेस्टिंग के 2 से 3 फीसदी के भीतर ही हैं ये सुकून की बात है। बुधवार को संक्रमित मरीज बढ़े जरूर पर वे 3 फीसदी से कम ही रहे। इंदौर में मृत्यु दर जरूर चिंता और चिंतन का सबब बनीं हुई है।
57 नए मरीज मिले, 3 की थमीं सांसें।
सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार 16 जून को 838 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे, पेंडिंग सैम्पल जोड़कर 2266 सैम्पलों की जांच की गई। 2191 निगेटिव और 57 पॉजिटिव पाए गए। 7 सैम्पल रिपीट हुए थे और 11 सैम्पल जांच योग्य नहीं पाए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 65 हजार 402 सैम्पल्स की जांच अब तक हो चुकी है। 4191 पॉजिटिव निकले हैं। इनमें से 77 फीसदी से ज्यादा ठीक हो चुके हैं।
3 और मरीजों की सांसें थमीं।
बुधवार को कोरोना से लड़ते हुए 3 और मरीजों की सांसें थम गई। इन्हें मिलाकर अब तक इंदौर में 185 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। औसत की बात करें तो यह मृत्यु दर 4 फीसदी से ज्यादा है।
83 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
कोरोना को परास्त करने वालों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को 83 मरीज कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर आज दिनांक तक 3131 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। 875 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है।
Related Posts
April 13, 2022 लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, गाँधीजी को लेकर दिए बयान पर हूं कायम- कालीचरण महाराज
इंदौर : आजादी किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं मिली। महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और […]
December 24, 2019 नगर निगम के बेलदार के घर लोकायुक्त के छापे में करोड़ों की संपत्ति उजागर इंदौर : मंगलवार सुबह नगर निगम के बेलदार के यहां लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई […]
May 26, 2021 हाइकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कलेक्टर ने जारी किया नया संशोधित आदेश, सुबह 6 से दोपहर 12 तक की जा सकेगी किराना सामान की होम डिलीवरी
इंदौर : जबलपुर हाइकोर्ट की डबल बेंच द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुपालन में कलेक्टर […]
July 5, 2021 भोपाल में नकली महिला पुलिस गिरफ्तार, व्यापारियों से कर रही थी अवैध वसूली
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने फर्जी लेडी पुलिस को गिरफ्तार […]
July 26, 2021 अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले विधायक विजयवर्गीय, लोगों से संवाद कर लिया समस्याओं का जायजा
इंदौर : कोरोना काल में शहर बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिसमें कई लोगों की जानें गई । लोगों […]
July 9, 2023 स्कीम नंबर 78 में हुई लाखों की नकबजनी का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से सोने, चांदी व हीरे के आभूषणों सहित करीब 70 लाख रुपये का माल […]
December 28, 2019 नागरिकता कानून के समर्थन में बीजेपी चलाएगी जनजागरण अभियान इंदौर : केन्द्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों में चर्चा के बाद पारित करवाकर बनाया गया […]