मंत्रिमंडल शिवराज का, चली सिंधिया की, इंदौर से उषा ठाकुर को मंत्रिपद

  
Last Updated:  July 2, 2020 " 08:56 am"

भोपाल : मैराथन मंथन के बाद बहुप्रतीक्षित शिवराज मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार हो गया। राजभवन में आयोजित समारोह में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई। इंदौर से उषा ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया लेकिन रमेश मेंदोला को फिर निराशा झेलनी पड़ी।

11 मंत्री सिंधिया समर्थक..!

24 सीटों पर होनेवाले उपचुनावों को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार में सिंधिया को ज्यादा तवज्जो दी गई है। उनके 9 समर्थकों को मंत्री बनाया गया है। दो समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह पहले ही मंत्री बनाए जा चुके हैं। इस तरह 11 सिंधिया समर्थकों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
सिंधिया समर्थक 22 विधायकों के इस्तीफा देने से ही कमलनाथ सरकार को जाना पड़ा था। उनमें से 11 शिवराज मंत्रिमंडल में आ गए हैं। शेष 11 को भी निगम- मंडलों में समायोजित करने की कवायद चल रही है।

शिवराज के समर्थक हुए मायूस..!

पहली तीन पारियों में सबल सीएम साबित हुए शिवराज को अपनी चौथी पारी में कई समझौते करने पड़े हैं। सिंधिया के आने से बदले हुए समीकरणों के चलते शिवराज अपने पुराने साथियों को मंत्रिपद नहीं दिला पाए। केंद्रीय नेतृत्व ने जो वादे सिंधिया से किए थे, उन्हें पूरा करना जरूरी था। हालांकि शिवराज ने दिल्ली में पूरा जोर लगाया पर आलाकमान के कड़े रुख के चलते उनकी चल नहीं पाई। इसी कारण राजेन्द्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन, रामपाल सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिपद से वंचित रहना पड़ा।

संघ के कोटे से मंत्री बनीं उषा ठाकुर।

तीन बार की विधायक उषा ठाकुर संघ के कोटे से मंत्री बनाई गई हैं। संघ ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को इस बारे में अवगत करा दिया था।

कैलाश जी को लगा झटका,मेंदोला नहीं बन पाए मंत्री..!

विधायक रमेश मेंदोला का नाम मंत्रिपद की दौड़ में बना हुआ था। कैलाश विजयवर्गीय ने भी उनके लिए पूरा जोर लगाया था पर ऐन मौके पर उनका नाम सूची से कट गया। कारण ये बताया जा रहा है कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व सिंधिया को नाराज नहीं करना चाहता था, इसलिए उनके समर्थकों को मंत्रिमंडल में प्राथमिकता दी गई। इसके चलते कैलाश विजयवर्गीय को भी हालात से समझौता करना पड़ा।

ये बनें हैं मंत्री..

कैबिनेट मंत्री..

01 गोपाल भार्गव
02 विजय शाह
03 जगदीश देवड़ा
04 बिसाहूलाल सिंह
05 यशोधरा राजे सिंधिया
06 भूपेंद्र सिंह
07 एदल सिंह कंसाना
08 बृजेंद्र प्रताप सिंह
09 विश्वास सारंग
10 इमरती देवी
11 डॉक्टर प्रभु राम चौधरी
12 महेंद्र सिंह सिसोदिया
13 प्रद्युम्न सिंह तोमर
14 प्रेम सिंह पटेल
15 ओमप्रकाश सकलेचा
16 सुश्री उषा ठाकुर
17 अरविंद भदौरिया
18 मोहन यादव
19 हरदीप सिंह डंग
20 राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव

राज्यमंत्री…

21 भारत सिंह कुशवाह
22 इंदर सिंह परमार
23 राम खेलावन पटेल
24 रामकिशोर कांवरे
25 बृजेंद्र सिंह यादव
26 गिरिराज दंडोतिया 27 सुरेश धाकड़ 28 ओपीएस भदौरिया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *