इंदौर : लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई में ग्राम मोहन बड़ोदिया के पटवारी रघुनंदन अंबातिया को ₹20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि दिनांक 23 अगस्त 2023 को मोहन बड़ोदिया निवासी संदीप पाटीदार ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी कि मोहन बड़ोदिया पटवारी रघुनंदन अंबातिया, उसकी जमीन का फर्द बंटवारा तहसीलदार से कंप्यूटर में अपलोड करवाने के लिए मोहन बड़ोदिया तहसीलदार के नाम से ₹20 हजार की रिश्वत मांग रहा है, जिस पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन द्वारा तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने हेतु निरीक्षक दीपक सेजबार को निर्देश दिए जिस पर आवेदक की शिकायत की तस्दीक करवाई गई। आवेदक की शिकायत सही पाए जाने पर लगभग सवा महीने पटवारी की हड़ताल खत्म होने के बाद पटवारी रघुनंदन अंबातिया द्वारा शिकायतकर्ता से हड़ताल खत्म होने एवं पैसों की व्यवस्था करने बुलवाया गया। इसकी सूचना फरियादी संदीप ने लोकायुक्त पुलिस उज्जैन को दी। इस पर लोकायुक्त उज्जैन द्वारा ट्रैप दल तैयार किया गया जिसमें प्रभारी डीएसपी सुनील तालान, विवेचना निरीक्षक दीपक सेजबार एवं 07 सदस्य लोकायुक्त टीम के साथ मोहन बड़ोदिया पहुंचे। पटवारी शाहजहांपुर में चुनाव मीटिंग में व्यस्त होने के कारण शाम को प्राइवेट ऑफिस पूर्वज ट्रेडर्स सारंगपुर रोड पर आवेदक संदीप पाटीदार से ₹20,000 रुपए रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया।
Related Posts
October 3, 2022 बाइबिल महोत्सव के दूसरे दिन ईसा के लहू के महत्व पर डाला गया प्रकाश
11 वें बाइबिल महोत्सव का दूसरा दिन।
इंदौर : 11 वें बाइबिल महोत्सव के दूसरे दिन […]
October 24, 2021 शिखा शर्मा ने बनाई टीम इंडिया को समर्पित विशालकाय रंगोली
इंदौर : टी- 20 विश्वकप का सुरूर क्रिकेट प्रेमियों के दिलोदिमाग पर छाने लगा है। हर कोई […]
January 16, 2024 फूटी कोठी फ्लाईओवर पर पहले गर्डर लॉन्चिंग कार्य का मंत्री विजयवर्गीय ने किया पूजन
इंदौर : विकास प्राधिकरण द्वारा फूटी कोठी चौराहे पर बनाए जा रहे संत सेवालाल सेतु पर […]
November 23, 2021 पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत से की मुलाकात, टोंकखुर्द में एसडीएम दफ्तर खोलने की रखी मांग
देवास : पूर्व मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने म.प्र. शासन के राजस्व […]
October 4, 2022 मां का नवम स्वरूप ‘सिद्धिदात्री’
नवरात्रि के अंतिम पड़ाव में हम माँ सिद्धिदात्री का स्मरण करते है। जैसा की माँ के नाम से […]
March 15, 2022 मिलावटी शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : नकली मिलावटी अवैध शराब बनाने वाले गिरोह के 06 आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की पकड़ […]
February 5, 2022 केंद्रीय बजट, देश को विकास के रास्ते पर दौड़ाने जाने वाला बजट है- लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के जरिए केंद्रीय वित्तमंत्री […]