महापौर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को त्वरित कार्रवाई के लिए दिया धन्यवाद।
महापौर ने उच्च स्तरीय समिति से घोटाले की जांच का किया आग्रह।
इंदौर : सोमवार को अल्पप्रवास पर इंदौर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजवर्गीय से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने चर्चा कर नगर पालिक निगम में करोड़ों का घोटाला करने वाले दोषी अधिकारियों को सस्पेंड करने का अनुरोध किया था।उन्होंने घोटाले की उच्चस्तरीय समिति गठित कर जांच की मांग भी की थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर के आग्रह को स्वीकार करते हुए इस घोटाले की उच्च स्तरीय समिति के द्वारा उचित निष्पक्ष जाँच कर कड़ी कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया, वहीं इस घोटाले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने वाले निगम अधिकारी अभय राठौर, उदय भदोरिया और चेतन भदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस त्वरित एक्शन पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बता दे कि 107 करोड़ रुपए के फर्जी बिल घोटाले में पुलिस ने संबंधित ठेकेदार फर्मों के संचालकों सहित अभी तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपी निगम अधिकारी अभय राठौर फरार है। उस पर इनाम भी घोषित किया गया है।
Related Posts
August 31, 2022 अमानक स्तर की 300 किग्रा पॉलिथीन कैरीबैग जब्त, 50 हजार का किया स्पॉट फाइन
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा शहर में प्रतिबंधित अमानक […]
May 25, 2021 ग्रामीण क्षेत्रों में कम हो रहा कोरोना संक्रमण का असर, 31 मई तक सभी गांव कोरोना मुक्त करने का हो प्रयास- सिलावट
इंदौर : इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा […]
September 25, 2023 विनीता सिंह को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया
इंदौर : श्रीमती विनीता विवेक सिंह परिहार को शोध निर्देशक डॉ रचना श्रीवास्तव […]
September 30, 2021 राशन की दुकान का चांवल खरीदकर मिलों को बेचनेवाले दो आरोपी पकड़ाए, मिल मालिक, मैनेजर सहित 8 पर प्रकरण दर्ज
इंदौर : राशन माफिया के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने खाद्य विभाग एवं थाना आजाद नगर पुलिस के […]
June 19, 2022 लाखों मतों से जीतेगा बीजेपी का महापौर प्रत्याशी, मुस्लिम समाज का भी मिलेगा समर्थन – विजयवर्गीय
इंदौर : पुष्यमित्र भार्गव के रूप में बीजेपी ने महापौर पद के लिए बेहद संजीदगी वाले पढ़े- […]
February 17, 2024 कमलनाथ ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बीजेपी में करेंगे प्रवेश..!
कांग्रेस के कमलनाथ समर्थक कई विधायक, पूर्व विधायक और अन्य नेता भी बीजेपी में होंगे […]
December 7, 2021 प्रधानमंत्री से मिले सांसद लालवानी, बायो सीएनजी प्लांट के लोकार्पण का किया अनुरोध
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनसे इंदौर में […]