इंदौर : चुनावी दौर खत्म होते ही इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर उछाल आने लगा है। बीते चार दिनों से ग्रोथ रेट के साथ डेथ रेट में भी बढ़ोतरी हुई है। करीब डेढ़ फीसदी तक पहुंचा ग्रोथ रेट अब बढ़कर फिर करीब साढ़े तीन फीसदी हो गया है। डेथ रेट भी बढ़ने से प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है।
89 नए संक्रमित मरीज मिले।
शनिवार को 854 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। 2471 सैम्पलों की जांच की गई। 2369 निगेटिव पाए गए। 89 कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 13 रिपीट पॉजिटिव मिले।आज दिनांक तक की स्थिति पर नजर डाले तो कुल 428260 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 34617 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। हालांकि 90 फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।
4 मरीजों की मौत।
शनिवार का दिन कोरोना संक्रमितों पर भारी पड़ा। 4 संक्रमित मरीज अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 694 मरीज कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
45 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जीती जंग।
शनिवार को 45 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जिंदगी की जंग जीत ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 32218 मरीज कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। 1705 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
October 21, 2020 कोरोना संक्रमण में फिर आया उछाल, ढाई सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित
इंदौर : तीन दिन तक गिरावट दर्ज होने के बाद मंगलवार को कोरोना संक्रमण में फिर उछाल आया। […]
June 20, 2021 टीकाकरण महाअभियान की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा, उत्सवी माहौल में अभियान को पूरा करने के दिए निर्देश
इंदौर : जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार 21 जून से टीकाकरण महाअभियान प्रारंभ किया […]
August 20, 2022 दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने 20 वर्ष के कारावास से किया दंडित
इंदौर : पुलिस थाना चंदन नगर पर दर्ज दुष्कर्म के अपराध में न्यायालय ने आरोपी को 20 वर्ष […]
May 10, 2017 कपिल मिश्रा के बाद केजरीवाल पर फूटा ‘आसिम बम’ नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे आसिम अहमद खान ने भी अरविंद केजरीवाल पर पांच […]
November 21, 2023 अलीजा सरकार ने बालाजी स्वरूप में भक्तों को दिए दर्शन
हजारों भक्तों ने लिया वीर अलीजा सरकार के अलौकिक स्वरूप का दर्शनलाभ।
सुंदरकांड और […]
September 21, 2021 जवाहर टेकरी पहुंचे कांग्रेसी नेता, नगर निगम पर लगाया श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप
इंदौर : गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन में लापरवाही बरते जाने का मामला तूल पकड़ गया है, वहीं […]
July 6, 2021 2035 को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी इंदौर विकास योजना
इंदौर : आगामी 2035 को ध्यान में रखते हुए इंदौर विकास योजना तैयार की जाएगी। विकास योजना […]