नई दिल्ली : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय सचिव 53 वर्षीय अरविंद मेनन शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। केरल के गुरुवायुर मन्दिर में भगवान गुरुवायुर अप्पन को साक्षी मानकर उन्होंने श्रुति के साथ सात फेरे लिए और गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। इस मौके पर श्री मेनन ने सभी शुभचिंतकों के स्नेह व आशीर्वाद की भी उम्मीद जताई।
बता दें कि बीती 14 अगस्त को ही अरविंद मेनन ने श्रुति के साथ सगाई की थी। श्रुति केरल के पलक्कड़ जिले की निवासी है।
मेनन बीजेपी में विभिन्न पदों पर रहते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। मप्र व इंदौर से उनका गहरा नाता रहा है। 2003 से 2016 तक उन्होंने संगठन में काम करते हुए विभिन्न पदों को सुशोभित किया। इंदौर में रहते हुए उन्होंने संभागीय संगठन मंत्री के बतौर बीजेपी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वे पार्टी के प्रदेश महामंत्री भी रहे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें बंगाल का प्रभारी बनाया गया। बताया जाता है कि शादी के बाद अब मेनन को केरल में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
Related Posts
November 21, 2022 यूपी के विभिन्न शहरों से आए अधिकारियों के दल ने देखी, सुनी व समझी इंदौर की स्वच्छता की प्रक्रिया
डोर टू डोर कचरा संग्रहण, जीटीएस, देवगुराडिया ट्रेचिंग ग्राउण्ड प्लांट का किया […]
November 27, 2021 टंट्या मामा बलिदान दिवस के कार्यक्रम को लेकर सीएम ने दिए दिशा- निर्देश
इंदौर : मुख्यमंत्री शनिवार को शिवराज सिंह चौहान इंदौर आकर ग्वालियर के लिए रवाना हुए। […]
October 15, 2023 प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को 3-3 वर्ष का कारावास
इंदौर : प्लाट बेचने का अनुबंध कर फर्जीवाडा करने वाले आरोपी को अदालत ने 3-3 वर्ष के […]
June 19, 2022 लाखों मतों से जीतेगा बीजेपी का महापौर प्रत्याशी, मुस्लिम समाज का भी मिलेगा समर्थन – विजयवर्गीय
इंदौर : पुष्यमित्र भार्गव के रूप में बीजेपी ने महापौर पद के लिए बेहद संजीदगी वाले पढ़े- […]
April 2, 2022 मंत्री के निवास पर कोडवानी के धरना देने के बाद जागा प्रशासन, पुराने जलस्रोतों की मैपिंग के दिए निर्देश
इंदौर : शुद्ध पेयजल और परंपरागत जलस्रोतों के संरक्षण की मांग को लेकर जल संसाधन मंत्री […]
May 30, 2024 अक्षय बम और उनके पिता को हाइकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ट्रायल कोर्ट ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट।
जमीन से जुड़ा कोई पुराना है […]
February 20, 2019 पाकिस्तान से दो- दो हाथ करने को तैयार मलखान सिंह कानपुर; सरकार अनुमति दें तो वे अपने सैकड़ों साथियों के साथ बॉर्डर पर जाकर पाकिस्तान से […]